ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

मंदसौर जिला मध्यप्रदेश भाजपा सदस्यता टॉप टेन मे नंबर दो, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की सक्रियता, सरकार और संगठन मे मिली मजबुती

मंदसौर। मध्यप्रदेश भाजपा सदस्यता अभियान में टॉप 10 जिलों व विधानसभाओं की सूची सामने आई है। मंदसौर जिला का नाम टॉप 10 मे दुसरे नंबर पर है यह भाजपा और जिलेवासियों के लिए गर्व की बात है। भाजपा सदस्यता मे लक्ष्य प्राप्ती की और बढ़ते मंदसौर इन टॉप 10 मे से दुसरे नबंर पर है। जैसा की प्रदेश सरकार मे भी मंदसौर दुसरे नंबर पर होकर मंदसौर जिला से डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा काबिज है। सम्पुर्ण प्रदेश मे राजनीति मे मंदसौर जिला का नाम हमेशा से अग्रणीय रहा है।

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की विधानसभा मल्हारगढ़ टॉप टेन में पहले नंबर पर थी जो अब खबर लिखे जाने के समय आज तीसरे नंबर पर है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का जिला मंदसौर और विधानसभा सीट मल्हारगढ़ दोना ही हमेशा से मीडिया की सुर्खियों मे अग्रणीय रहते आऐ है। फिलहाल मंदसौर जिला मुख्यालय की विधानसभा पर कांग्रेस कांग्रेस विधायक विपीन जैन काबिज है, फिर भी भाजपा सदस्यता अभियान मे मन्दसौर विधानसभा सीट प्रदेश मे अन्य विधानसभा से अच्छी पोजिशन बनाएं हुए है।

गरोठ, सुवासरा का नाम आज टॉप सूची में नहीं है। सुवासरा विधानसभा से भाजपा विधायक हरदीप सिंह डंग है जो की पिछली सरकार में हरदीप सिंह कैबिनेट मंत्री रहे थे। सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के श्रीमती दुर्गा पाटीदार भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष है। इसी विधानसभा क्षेत्र से सुनील पटेल युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भी है। सुवासरा विधानसभा सदस्यता अभीयान मे पिछड़ी विधानसभा लगती है। मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र मध्य भारत में मध्य प्रदेश राज्य के 230 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह मंदसौर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक खंड है। यह मंदसौर जिले के अन्तर्गत आता है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जो मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक वह विधानसभा क्षेत्र आरक्षित सीट भले ही है लेकिन यहां इस सीट पर हमेशा से भाजपा काबिज होकर भाजपा का एकक्षत्र राज है।

भाजपा सदस्यता अभीयान मे जिले के सासंद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गर्जर, जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, गरोठ विधायक चंदेरसिंह सिसोदिया, सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, भाजपा के सभी मंण्डल अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र मे सदस्यता अभियान को लेकर अपने अपने क्षेत्र मे सक्रिय है। दरअसल, मध्य प्रदेश में निगम और मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां होने वाली हैं जो भाजपा सदस्यता अभियान के चलते अभी नियुक्तियां होना है।

विधानसभा लक्ष्य की प्राप्ति मे इंदौर-116 प्रतिशत, भोपाल मध्य 103 प्रतिशत, आगर 98 प्रतिशत,इंदौर-2 95 प्रतिशत, मल्हारगढ़ 94 प्रतिशत, अशोक नगर 85 प्रतिशत, ग्वालियर 79 प्रतिशत, गुना 78 प्रतिशत, जबलपुर केंट 76 प्रतिशत, सतना 75 प्रतिशत सदस्यता मे लक्ष्य हासिल कर टॉप 10 मे शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.