ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर के दिन से प्रदेश में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

संस्कार स्वच्छता और स्वभाव स्वच्छता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए हमें “संस्कार स्वच्छता और स्वभाव स्वच्छता” के सिद्धांत पर अमल करना होगा। अपने व्यवहार में स्वच्छता के साथ ही अपने आसपास भी स्वच्छता रखना चाहिए। स्वच्छता के तीन प्रमुख स्तंभ हैं। पहला- आमजनता की भागीदारी, दूसरा- स्वच्छता के लिए श्रमदान और तीसरा स्तंभ है सफाई मित्र सुरक्षा शिविर के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच और सामाजिक सुरक्षा पर केंद्रित गतिविधियों का संचालन।

आम जनता से अभियान में भागीदारी की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वच्छता का काम सिर्फ सरकार के भरोसे नहीं किया जा सकता है। इसके लिए पूरे समाज को आगे आना होगा। उन्होंने अपील की कि “स्वच्छता ही सेवा अभियान” में बढ़ चढ़कर स्वेच्छा से हिस्सा लें। स्वच्छता पखवाड़े में स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से विभिन्न कार्यशालाओं और कार्यक्रमों आयोजित किए जाएंगे जिनके माध्यम से स्वच्छता के महत्व और आवश्यकता से आमजनता को अवगत करवाया जाएगा। विभिन्न विभागों के समन्वय के साथ ही पखवाड़े की सफलता के लिए सामाजिक, व्यापारिक,धार्मिक संगठनों और ग्राम सभाओं के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी सेवा अभियान में शामिल होंगे। नवाचारों के माध्यम से अभियान को सफल और प्रभावी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म-दिन के अवसर पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.