ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

सांसद सुधीर गुप्ता ने मंडी विस्तारीकरण हेतु होमगार्ड व मुल्तानपुरा के नजदीक की भूमि जो खाली पड़ी है उसे आरक्षित करने की प्रकिया को आगे बढ़ाने का सुझाव दिया

Madhya Pardesh// मंदसौर। सांसद सुधीर गुप्ता ने बुधवार को कृषि उपज मंडी समिति मंदसौर का निरीक्षण किया साथ ही बैठक आयोजित की। सांसद गुप्ता ने कृषि उपज मंडी अधिकारियों को कई निर्देश दिए। सांसद में मंडी विस्तारीकरण, मुख्य रोड पर जाम की स्थिति से लेकर किसानों को कृषि उपज मंडी में दी जाने वाली सुविधाओं और उनके सुरक्षा को लेकर आवश्यक सुझाव दिए। साथ ही उन्होंने बढ़ती हुई चोरियों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह गंभीर विषय है और इसके लिए एक सख्त प्लान तैयार किया जाना चाहिए। इसके तहत उन्होंने मंडी में हम्माल और अन्य कर्मचारीयों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने और सीसीटीवी कैमरे की संख्या में वृद्धि करने की बात कही।

सांसद गुप्ता ने कहा कि किसानों की किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बारिश के समय किसानों की उपज नही भीगे इसका विशेष ध्यान रखें और शेड बढ़ाने के सुझाव दिए। उन्होने कहा कि मंडी विस्तारीकरण हेतु होमगार्ड व मुल्तानपुरा के नजदीक की भूमि जो खाली पड़ी है उसे आरक्षित करने की प्रकिया की आगे बढ़ाने का सुझाव दिया। ताकि किसानां व व्यापारियों को असुविधा ना हो। साथ ही सांसद गुप्ता ने कृषि उपज मंडी में बाहरी हस्तक्षेप ना हो इसके लिए भी आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही मंडी मैं बैंक की शाखा बढ़ाई जाए जिससे व्यापारियों और किसानों को समय पर पैसा मिल सके। उन्होने कहा कि जिले की अन्य मंडिया जिनका श्रेणी क्रम नीचे रखा है उनकी श्रेणियों पर रिवीजन कर सुधार किया जावे। मंडी में साफ सफाई के प्रति पूरा ध्यान दिया जाए। उन्होने यातायात की व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने कहा कि यातायात प्रभारी और मंडी अधिकारी आपस में बैठकर यातायात की समस्याओं के निपटान का तरीका निकाले जिससे किसानों व आमजन को परेशानियों को सामना न करना पड़े।

Image

 इस अवसर पर मंडी व्यापरियों ने भी कई सुझाव दिए जिस पर अधिकारियों को विचार करने की बात कही। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहित विक्रम सिंह महुवा सहित किसान मोर्चा भाजपा नेता, व्यापारी बंधु, किसान भाई, हम्माल संघ और मंडी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.