ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

मंदसौर के नाहरगढ़-बिल्लोद में बाइक सवार दंपती नदी दो बच्चे नदी में बह गए, बचाने कूदे दो युवक भी डूब गये, प्रशासन राहत कार्य मे जुटा

Madhya Pardesh//मंदसौर। मंदसौर के नाहरगढ़ बिल्लोद में शिवना नदी पर बने पुल को पार करते समय बाइक सवार दंपती और दो बच्चे नदी में बह गए। इन्हें बचाने दो युवक कूदे तो वे भी डूब गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह एक बच्ची और एक युवक को बचा लिया गया। यह नजारा देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के साथ मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद प्रशासन व पुलिस की टीम भी पहुंच गई।

इसके बाद आनन-फानन में मौके पर प्रशासन व पुलिस की टीम भी पहुंच गई। मल्हारगढ़ एसडीएम रवींद्र परमार, तहसीलदार ब्रजेश मालवीय, नायब तहसीलदार अभिशेक चौरसिया सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
कुछ ही देर में 4 साल की मासूम बच्ची यतिका को बचा लिया गया, जबकि करीब 30 मिनट बाद सीतामऊ तहसील के मोरखेड़ा निवासी महिला संगीता व उसकी 5 माह की बेटी का शव मंडलोई डेम के पास मिला। सोनू व बबलू नाम के युवकों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया। गोताखोर व प्रशासन की टीम लगातार दोनों को युवकों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे मंदसौर के गांव रुपारेल से सोनूसिंह अपनी पत्नी संगीता, 4 साल और 5 महीने की बेटी के साथ बाइक से नाहरगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नाहरगढ़ के समीप पुल पर शिवना नदी में तेज बहाव था। इस दौरान ये सभी लोग बाइक पर सवार होकर पुल पार कर रहे थे। इसी बीच बैलेंस बिगड़ने पर पानी के तेज बहाव में बाइक सहित चारों बह गए। चारों को नदी में बहता देख पास में खड़ा बबलू नाम का युवक भी पानी में कूद गया। इस पूरे दृश्य को पुलिस के दोनों छोर पर खड़े लोग देख रहे थे। मौके पर चीख-पुकार व बचाने की गुहार लगाने जैसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
हादसे के वीडियो व सूचना तेजी से सोशल मीडिया पर फैलने लगी।
थाना प्रभारी के अनुसार डूंगर सिंह चौहान ऊर्फ सोनू निवासी मोरखेड़ा अपनी पत्नी व दो बच्चियों को मोटर साइकिल पर बैठाकर ले जा रहे थे। आगे बैग भी रखा था। जब वह नाहरगढ़ स्थित शिवना नदी पुलिया से निकल रहे थे, तब शायद बैग मोटर साइकिल में फंसा या बाइक स्लिप हुई, बैग बचाने के चक्कर में महिला ने बैग पकड़ा। जब महिला गिरी तो महिला को बचाने के चक्कर में डूंगर सिंह भी कूद गया। तब साथ में चलने वाले लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। पास में मौजूद राजू चौकीदार ने बहादुरी से अंदर कूदकर 5 साल की यतिका की जान बचाई।
Leave A Reply

Your email address will not be published.