ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

नवविवाहिता उम्र 16 वर्ष, सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव हुआ, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और पॉक्सो एक्ट का मामला पंजीबद्ध

भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक नवजात शिशु ने अपने जन्म के दूसरे दिन पूरे परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने इस मामले में उसके नाना-नानी, दादा-दादी और पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दरअसल, मामला नवविवाहिता के प्रसव से जुड़ा हुआ है। नवविवाहिता का मझौली के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव हुआ। जैसे ही रिकॉर्ड के लिए आधारकार्ड मांगा गया, डॉक्टर्स के होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि उसकी उम्र महज 16 है। तत्काल मामले की सूचना मझौली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि, मझौली निवासी नाबालिग किशोरी का विवाह डेढ़ साल पहले 23 वर्ष के युवक से हुआ था। उस दौरान उसकी उम्र महज 15 साल थी।

थाना प्रभारी जेपी द्विवेदी ने बताया कि उन्हें अस्पताल से एक नाबालिग के प्रसव की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान बाल विवाह की बात स्वीकार की। लिहाजा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और पॉक्सो एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर लिया गया। जिसमें नाबालिग के माता-पिता, पति और सास ससुर को आरोपी बनाया गया। गौरतलब है कि इसके पहले भी मझौली में इसी तरीके का मामला सामने आया था। जहां 15 साल 6 महीने की उम्र की एक किशोरी गर्भवती मिली थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.