ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

मंदसौर मे भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी में म.प्र. के उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा शामिल हुए तथा रथ को खींचा, सांसद, राज्यसभा सदस्य, विधायक मौजुदगी मे प्रेम पुर्वक हुआ आयोजन

Madhya Pardesh-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने शाही सवारी में पहुंचकर भगवान पशुपतिनाथ की रजत प्रतिमा के दर्शन किए

मंदसौर। श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली भगवान पशुपतिनाथ की सवारी के क्रम में आज शाही सवारी निकाली गई। भगवान पशुपतिनाथ पालकी में सवार होकर प्रजा को दर्शन देने के लिये निकले। भगवान पशुपतिनाथ की सवारी में आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा शामिल हुए। सवारी में सामिल होने के दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान पशुपतिनाथ शाही सवारी के रथ को अपने हाथों से खींचा तथा सवारी के साथ कुछ देर पैदल चले। सवारी के दौरान उपमुख्यमंत्री ने अखाड़ा भी खेला।

सवारी में सामिल होने से पूर्व भगवान पशुपतिनाथ का पूजन-अर्चन किया। पूजन मंदिर के पुजारी द्वारा करवाया गया। पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में ही सवारी प्रारंभ होने से पूर्व पुलिस विभाग द्वारा भगवान पशुपतिनाथ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके पश्चात भगवान पशुपतिनाथ नगर भ्रमण पर निकले। सवारी में पहली बार पुलिस बैंड भी शामिल रहा।

इस दौरान लोक सभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, मंदसौर विधायक विपिन जैन, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, एएसपी गोतम सोलंकी अन्य अधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.