ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज क्रांति दिवस पर उन सभी विभूतियों, सेनानियों और पराक्रमी शूरवीरों क... मक्सी बाईपास पर डंपर की टक्कर के बाद बस 30 फुट गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल नागरिक सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव शासकीय कार्यालयों और बैठकों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की जगह उनके पति या परिजनों की उपस्थिति पर अ... गांधी सागर बांध से 891.944 एमसीएम पानी राणा प्रताप सागर बाँध में छोड़ने की अनुमति जारी निर्धारित शर्त... टैंकर की टक्कर से बुगलिया मे महिला की मौत, आरोपी ड्राइवर पुलिस थाना वायडी नगर मंदसौर में गिरफ्तार मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा दूध के दो रुपए प्रति लीटर की दर से दाम बढ़ाए गए ... एएसआई फरियादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, भिंड जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ ... मन्दसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा जमीन संबंधी मामलो मे भु माफियाओ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाह... भारतीय सेना का शौर्य गर्व का आधार, मुख्यमंत्री ने "ऑपरेशन सिंदूर" को बताया अद्वितीय

पुलिस का व्यवहार और दृष्टिकोण जनता के प्रति रहे संवेदनशील – राज्यपाल श्री पटेल

भोपाल। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जनता की सेवा में पुलिस का व्यवहार और दृष्टिकोण महत्वपूर्ण है। पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। पुलिस का संवेदनशील व्यवहार जनता के मन में पुलिस के प्रति सम्मान को बढ़ाता है साथ ही पुलिस की छवि को जन हितैषी बनाता है। राज्यपाल श्री पटेल “राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अधिकारी-कर्मचरियों से भेंट” कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस, जेल और होम गार्ड के पदक प्राप्तकर्ताओं एवं उनके परिजनों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस वर्ष प्रदेश पुलिस के कुल 69 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित हुए हैं। यह सम्मान वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम राजभवन के सांदपनि सभागार में आयोजित हुआ।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस ने कानून एवं व्यवस्था के उत्तरदायित्वों के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य किया है। पुलिस ने “एक पेड़-माँ के नाम” अभियान में एक दिन में सवा लाख पौधे लगाए हैं। राज्यपाल श्री पटेल ने मध्यप्रदेश पुलिस बल को इस सफलता के लिए बधाई दीं। उन्होंने प्रदेश पुलिस से आह्वान भी किया कि रोपे गए पौधों की भविष्य में देख-भाल की जिम्मेदारी भी तत्परतापूर्वक निभाएं।

सायबर जागरूकता में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में सायबर अपराधों की प्रकृति बदली है। सायबर अपराधों का शिकार अधिकांशत: बच्चे, महिलाएं, ग्रामीण और वंचित वर्ग के लोग हो रहे हैं।पुलिस को सायबर जागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना होगा। पुलिस को तकनीकी और कानूनी रूप से दक्ष होकर, संवेदनशील विवेचना कर, सायबर अपराधियों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस का हर अधिकारी-कर्मचारी अपने कर्तव्यों का संपूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ पालन करें।

अब रिएक्टिव पुलिसिंग से प्रिडिक्टिव पुलिसिंग की जरूरत

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय पुलिस सशक्त और स्वस्थ समाज का आधार होती है। समाज के विकास के लिए सुरक्षा जरूरी है, सुरक्षा के लिए पुलिस जरूरी है। पुलिस को समय के अनुसार स्वयं को अपडेट रखना होगा। अब रिएक्टिव पुलिसिंग से प्रिडिक्टिव पुलिसिंग की जरूरत है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि विगत 6 माह में पुलिस द्वारा नक्सल गतिविधियों पर कड़ाई के साथ निरंतर कार्रवाई की गई है। 4 हार्डकोर नक्सलियों को मार कर, नक्सल गतिविधियों पर काफ़ी हद तक नियंत्रण पाया है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश पुलिस ने असामाजिक तत्वों, राष्ट्रविरोधी ताकतों का कठोरता से दमन और गौ-वंश के अवैध परिवहन रोकने की प्रभावी कार्रवाई भी की है।

राज्यपाल श्री पटेल का समारोह में पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। डीजीपी श्री सक्सेना ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने पदक प्राप्तकर्ताओं, प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पुलिस के सामाजिक सरोकारों पर आधारित कार्यों की जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री साजिद फरीद शापू ने आभार व्यक्त किया। महानिदेशक जेल  गोविंद प्रताप सिंह, महानिदेशक होमगार्ड  अरविंद कुमार, राज्यपाल के प्रमुख सचिव  मुकेश चंद गुप्ता, मध्यप्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, मध्यप्रदेश पुलिस, होमगार्ड और जेल विभाग के पदक प्राप्तकर्ता और उनके परिजन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली     |     मंदसौर मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा झंडा वंदन कर मुख्‍यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया     |     इंदौर प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया     |     रसोई गैस टंकी फूटने से एक महिला की मौत, मंदसौर के थाना वायडी नगर के अन्तर्गत राजीव कॉलोनी र्वाड क्रमांक 4 मे हूआ ब्लास्ट से पक्के मकान के परखचच्चे उड़ गये, मृत महिला के पति भी गंभीर घायल     |     गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया     |     देश के जन-गण-मन में देशभक्ति का अपार उत्‍साह और उमंग का महासागर हिलोरें ले रहा है :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव     |     चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य में 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया     |     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज क्रांति दिवस पर उन सभी विभूतियों, सेनानियों और पराक्रमी शूरवीरों को कोटि-कोटि नमन     |     मक्सी बाईपास पर डंपर की टक्कर के बाद बस 30 फुट गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल     |     नागरिक सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     शासकीय कार्यालयों और बैठकों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की जगह उनके पति या परिजनों की उपस्थिति पर अब पूरी तरह रोक     |     गांधी सागर बांध से 891.944 एमसीएम पानी राणा प्रताप सागर बाँध में छोड़ने की अनुमति जारी निर्धारित शर्तों पर जारी की गई अनुमति     |     टैंकर की टक्कर से बुगलिया मे महिला की मौत, आरोपी ड्राइवर पुलिस थाना वायडी नगर मंदसौर में गिरफ्तार     |     मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा दूध के दो रुपए प्रति लीटर की दर से दाम बढ़ाए गए हैं। सब्जी, तेल, मसाले, आटा और चावल सहित सभी खाद्य सामग्री की कीमतें लगातार बढ़ रही,भाजपा की सरकार आम जनता की विरोधी है।     |     एएसआई फरियादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, भिंड जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     मन्दसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा जमीन संबंधी मामलो मे भु माफियाओ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, 03 आरोपियो को गिरफ्तार     |     भारतीय सेना का शौर्य गर्व का आधार, मुख्यमंत्री ने “ऑपरेशन सिंदूर” को बताया अद्वितीय     |