ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज

देश के स्वस्थ भविष्य का आधार स्वस्थ माँ – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि बच्चे के जन्म के बाद के 1 हजार दिवस उसके स्वास्थ्य और भविष्य की नींव रखते है। बच्चे के जन्म के बाद का माँ का दूध अमृत के समान होता है। इसी प्रकार समय-समय पर लगाए जाने वाले टीके भी बहुत महत्वपूर्ण होते है। अभिभावकों को इस अवधि में बच्चे की परवरिश पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्था गर्भवती माताओं को बच्चे के स्वास्थ्य, स्तनपान और जरूरी जाँचों के प्रति जागरूक करने का काम करे। दूरस्थ अंचलों तक स्तनपान और पोषण आहार के संबंध में प्रचलित भ्रान्तियों को दूर करने में सहयोग करे।

पौधा लगाएं और देखभाल भी सुनिश्चित करे

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि बदलते मौसम के कारण महिला एवं बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी अनेक चुनौतियाँ है। इसलिए सरकार के “एक पेड़- माँ के नाम” अभियान के तहत हर व्यक्ति अपने घर, अपने कार्यालय या जहाँ भी सम्भव हो एक पेड़ जरूर लगाएं। उन्होंने सभी से आव्हान किया कि पौधा रोपण के बाद उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी उठाएं।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विकसित देश और समाज के लिए मातृ और शिशु स्वास्थ्य महत्वपूर्ण होता है। बच्चों का जीवन और उनका समग्र विकास समृद्ध राष्ट्र के निर्माण का महत्वपूर्ण पहलू है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा भी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। संस्था सरकार के प्रयासों को सिम्पैथी और एम्पैथी के साथ पात्र लाभार्थी और वंचित वर्गों तक पहुँचाने में विशेष सहयोग करे।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यक्रम में पुष्पगुच्छ से स्वागत और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया गया। राज्यपाल श्री पटेल ने कार्यकम में बच्चों और महिलाओं को पोषण किट का वितरण किया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अल्टीमेट फूडीज संस्था के फाउंडर श्री आबिद फारूकी ने स्वागत उद्बोधन दिया और आभार व्यक्त किया। डॉ. रेणु यादव ने संस्था द्वारा संचालित महिला और बच्चों के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्था से जुड़े अन्य क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।   

Leave A Reply

Your email address will not be published.