ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज

सीएम से चर्चा-साठिया समुदाय को पुनर्स्थापित कर पट्टे और आवास प्रदाय कर मंदसौर कालाखेत परिसर को अतिक्रमण से मुक्त होगा…! -विधायक विपिन जैन

मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात कर कालाखेत समस्या के निराकरण का अनुरोध किया – विपिन जैन

Madhya Pardesh// मंदसौर। विधायक विपिन जैन द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से उनके निवास पर मुलाकात कर कालाखेत स्थित शॉपिंग कंपलेक्स पर वर्षो से साठीया समुदाय द्वारा अवैध रूप से किए गए कब्जे को हटाने के संबंध में चर्चा कि जैन द्वारा चर्चा कर अनुरोध किया गया कि प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में शासकीय संपत्तियों से अतिक्रमण को हटाकर उन्हें मुक्त कर रही है तो फिर मंदसौर में यह कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है जैन ने कहा है कि कालाखेत स्थित शॉपिंग कांप्लेक्स और उसके आसपास के स्थान पर साठीया समुदाय के द्वारा अवैध रूप से वर्षो से कब्जा कर रखा है। जिसके कारण क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं वही नगर पालिका द्वारा निर्मित दुकान भी कब्जे में होने के कारण उसे क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है जैन ने मांग की है कि शासन शीघ्र ही साठीया समुदाय के लोगों से कालाखेत शॉपिंग कांप्लेक्स और परिसर को अतिक्रमण से मुक्त करें इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक विपिन जैन द्वारा विधानसभा में प्रश्न के माध्यम से भी कालाखेत को अतिक्रमण से मुक्त करने की मांग की थी जैन द्वारा मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान पशुपतिनाथ लोक निर्माण के दूसरे चरण की राशि, शिवना नदी में जलकुंभी एवं कचरा संग्रहण हेतु मशीन की स्थापना, शिवना नदी पर घाट निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने हेतु भी मांग की गई।

वही उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से मुलाकात कर मंदसौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत निर्माण कार्यों की स्वीकृति और कालाखेत अतिक्रमण की समस्या को लेकर भी चर्चा कि गई देवड़ा द्वारा अस्वस्थ किया गया है कि मंदसौर उनका भी गृह जिला है मंदसौर के विकास के लिए जो भी कार्य होंगे उन्हें अवश्य स्वीकृत किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.