ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

संभागायुक्त श्री गुप्ता ने मंदसौर, मल्हारगढ़ तहसील कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में आवेदक की उपस्थिति अनिवार्य नहीं : संभागायुक्त श्री गुप्ता
Madhya Pardesh// मंदसौर । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार उज्जैन संभागायुक्त संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में उज्जैन संभाग के समस्त राजस्व जिलों में राजस्व महाअभियान 2.0 का सफल और सुचारू रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। संभागायुक्त श्री गुप्ता संभाग के जिलों में भ्रमण कर राजस्व न्यायालयों में अभियान के क्रियान्वयन की सतत मॉनीटरिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में संभागायुक्त श्री गुप्ता ने मंदसौर जिले स्थित तहसील मंदसौर ग्रामीण व तहसील मंदसौर शहर कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर तहसील न्यायालयों में राजस्व प्रकरणों के निराकरण कि विस्तृत समीक्षा की। संभागायुक्त श्री गुप्ता ने राजस्व अभियान 2.0 के प्रगतिशील कार्यों ईकेवायसी, एनपीसीआई, अनलिंक्ड खसरा एवं नक्शा, शुद्धिकरण पखवाड़े की कोर्ट वार समीक्षा की।

तहसील कार्यालय मंदसौर शहर में 63 राजस्व प्रकरणों के आदेशों का अमल लंबित होने पर तहसीलदार को 24 घंटे में सभी आदेशों को पटवारियों से अमल करवाने और अमल न होने पर नोटिस देने के निर्देश दिए। स्वामित्व योजना अंतर्गत किए गए कार्य कि भी विस्तृत समीक्षा की और 72 ग्रामों कि पेंडिंग आरओआर एंट्री तहसील कार्यालय में पटवारियों को बैठाकर पूर्ण करवाने को निर्देशित किया।

तहसील कार्यालय मंदसौर ग्रामीण के निरीक्षण में राजस्व प्रकरणों में 50% से कम निराकरण दर पर नाराजगी व्यक्त कि। इसी के साथ तहसीलदार द्वारा अविवादित बंटवारे में 12 तारीखे लगाने के बाद भी आदेश ना होने पर फाइन लगाने की चेतवानी दी और निराकरण त्वरित करने को निर्देशित किया।

इसके बाद संभागायुक्त श्री गुप्ता ने तहसील कार्यालय मल्हारगढ़ का निरीक्षण किया और राजस्व प्रकरणों कि कार्यवाही में संपूर्ण पारदर्शिता लाने को कहा। इसी क्रम में नायब तहसीलदार कार्यालय मलहरगढ़ का भी निरीक्षण किया। स्वामित्व योजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यों कि समीक्षा कर एसडीएम मंदसौर को कार्य जल्द पूर्ण करने को निर्देश दिए।

संभागायुक्त श्री गुप्ता ने राजस्व प्रकरणों में निराकरण के लिए आवेदक की उपस्थिति को जरूरी ना करने, साइबर तहसील अंतर्गत भौतिक दास्तेवाजों की जरूरत नहीं होने, राजस्व वसूली में तेजी लाने, लोक सेवा ग्यारंटी केंद्र से प्राप्त समयावधि के कार्यों का नामांतरण, बंटवारा, आय, जाति प्रमाण पत्र का तय समय सीमा में निराकरण किये जाने एवं कोई भी प्रकरण समय सीमा से बाहर नही रहें इसका विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया।

जन-सामान्य को राजस्व संबंधी समस्याओं में परेशानी ना हों

संभागायुक्त श्री गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व महाअभियान अन्तर्गत नामांतरण, बंटवारा, नक्शा तरमीम, अभिलेख दुरूस्ती आदि राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित कराएं, ताकि जन-सामान्य को अपनी राजस्व सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि सभी अपने क्षेत्र में राजस्व प्रकरणों के निराकरण कि बारिकी से निगरानी करें। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त राजस्व रंजीत कुमार, मंदसौर एडीएम श्रीमती एकता जयसवाल, उपायुक्त भू-अभिलेख श्रीमती गरिमा रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.