ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

बैरसिया तहसील के ललरिया गांव में तीनों बच्चे तालाब में डूब गए, एक बच्चे की मौत, दो की तलाश जारी

भोपाल । मध्य प्रदेश के भोपाल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। भोपाल में तीन बच्चे मनरेगा तालाब में डूब गए। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दो की तलाश जारी है।

घटना बैरसिया तहसील के ललरिया गांव की है। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे तीनों बच्चे ललरिया के रहने वाले है। वह सोमवार (29 जुलाई 2024) शाम को अपने घर से निकले थे। लेकिन, देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
इस दौरान परिवार वालों को बच्चों के कपड़े तालाब के पास पड़े हुए दिखाई दिए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने बच्चों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
हालांकि, देर रात एक बच्चे के शव को तालाब से बरामद कर लिया गया। बाकी दो बच्चों का मंगलवार सुबह पांच बजे तक कुछ पता नहीं चल पाया।
डूबने वाले बच्चों में 12 वर्षीय एहतेशाम, 13 वर्षीय राज अहिरवार और 12 वर्षीय सुनील अहिरवार शामिल है। इनमें से एसडीआरएफ टीम ने राज अहिरवार का शव बरामद किया।
फिलहाल मौके पर भोपाल के कलेक्टर समेत कई आला अधिकारी मौजूद है। बाकी दो बच्चों की तलाश जारी है।

C@khaskhabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.