ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

नीमच में 1 नेत्रालय द्वारा 40 चार्टर अकाउंटेंट को विशेष उपचार सुविधाएँ प्रदान कर उनका सम्मान किया गया

चार्टर अकाउंटेंट दिवस ; गोमाबाई नेत्रालय द्वारा विशेष सुविधा —
लगभग चालीस  सीए का निःशुल्क पंजीयन , परीक्षण और दवाइयां प्रदान की गई
Madhya Pardesh // नीमच । मध्य प्रदेश के अग्रणी नेत्र चिकित्सालय गोमाबाई नेत्रालय में 29 जून चार्टर अकाउंटेंट दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्र में सेवाएं दे रहे चार्टर अकाउंटेंट को विशेष उपचार सुविधाएँ प्रदान कर उनका सम्मान किया गया ।
नेत्रालय प्रबंधन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विभिन्न करों की अदायगी एवं आयकर विवरण प्रस्तुत करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सरकार और जनता के बीच प्रभावशाली सेतु की भूमिका अदा करने वाले चार्टर अकाउंटेंट के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से निर्धारित चार्टर अकाउंटेंट दिवस पर गोमाबाई नेत्रालय प्रबंधन द्वारा भी विशेष सुविधाएं प्रदान करने का सप्रयास किया गया ।
इस तारतम्य में इस प्रसंग पर गोमबाई नेत्रालय में क्षेत्र में सक्रिय सेवाएं प्रदान कर रहे लगभग चालीस चार्टर अकाउंटेंट का निःशुल्क पंजीयन कर संस्थान के नेत्र विशेषज्ञों द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया और जांच के अनुरूप उपचार हेतु दवाइयां भी प्रदान की गई। चिकित्सकों के सुझाव पर चश्मा बनवाने वाले सीए को  रियायती दरों  पर चश्मे प्रदान किये गए । इस पहल पर लाभान्वित होने वाले चार्टर अकाउंटेंट ने गोमाबाई नेत्रालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.