ब्रेकिंग
Accident-अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे रू.1500-1500 कि राशि भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने दिया विजन 2047 का मंत्र, खेल और शिक्षा को साथ लेकर आगे बढ़ेगा भारत, मु... मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का विरोध, प्रेस वार्ता मे लोकतांत्रिक संस्थाओं की... दो साल से फरार ब्राउन शुगर तस्कर इमरान साकरिया गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई सट्टा खाईवाली पर पुलिस की कार्रवाई, मुल्तानपुरा से एक आरोपी गिरफ्तार महिलाओं और गौवंश की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्क- सीएम मोहन यादव महिलाओं और गौवंश की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्करू सीएम मोहन यादव राज्यसभा नामांकन विवादः सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, कांग्रेस का चुनाव आयोग और भाजपा पर हमला, दिल्ली ... भाजपा के तीनों राज्यसभा सांसदों ने मिला निर्वाचन प्रमाण-पत्र, विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा का जश्न क...

जन औषधि केंद्र का गरीब-जरूरतमंदों को मिले सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाईयों का लाभ : राज्यपाल श्री पटेल

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही प्रभु की सेवा है। जन औषधि केंद्र का ग़रीब और जरूरतमंदों को लाभ मिले। औषधि केंद्र में मिलने वाली सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयों के बारे में प्रचार-प्रसार करें। राज्यपाल श्री पटेल रेडक्रॉस चिकित्सालय में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने शुभारंभ अवसर पर औषधि केंद्र की संचालन गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने औषधि केंद्र में विक्रय की जाने वाली दवाइयों का अवलोकन भी किया। श्री पटेल ने चिकित्सकों से चर्चा करते हुए कहा कि मरीजों को आत्मीय और मनोवैज्ञानिक संबल प्रदान करे। यह मरीजों को शीघ्र लाभ देता है। नई यूनिट को दी गई 2 डेंटल चेयर राज्यपाल श्री पटेल ने रेडक्रॉस चिकित्सालय को अनुदान स्वरूप 5 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने चिकित्सालय को 2 डेंटल चेयर प्रदान की गई।

श्री पटेल ने रेडक्रॉस चिकित्सालय की नई दंत चिकित्सा इकाई का शुभारम्भ किया। उन्होंने नई डेंटल चेयर्स का अवलोकन करते हुए दंत चिकित्सकों से चर्चा भी की। राज्यपाल श्री पटेल का रेडक्रॉस परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र के शुभारंभ कार्यक्रम में शॉल और श्रीफल से अभिनंदन किया गया। श्री पटेल ने इस अवसर पर ऑवला और शमी के पौधों का रोपण किया। राज्यपाल श्री पटेल ने रेडक्रॉस प्रबंधन समिति के सदस्यों से मिलकर परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस समिति के चेयरमैन डॉ. गगन कोल्हे और प्रबंधन समिति के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.