ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

मंदसौर कलेक्‍टर श्री यादव ने दो पटवारियों को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया

मंदसौर। कलेक्‍टर दिलीप कुमार यादव ने पटवरी शुभम जैन एवं पटवारी मुकेश शर्मा को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

पटवारी शुभम जैन और पटवारी मुकेश शर्मा  द्वारा ग्राम किशोरपुरा तहसील सुवासरा स्थित शासकीय भूमि सर्वे न. 773 में से रकबा 0.98 हे. को प्रभुलाल बलाई निवासी किशोरपुरा तहसील सुवासरा  निजी स्‍वत्‍व पर दर्ज कर दी गई।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि पटवारी शुभम जैन और पटवारी मुकेश शर्मा ग्राम किशोरपुरा तहसील सुवासरा के द्वारा कार्य में गंभीर लापरवाही कर प्रतिवेदन दिया गया जिस कारण शासकीय भूमि निजी स्‍वत्‍व पर दर्ज कर दी गई।

पटवारी शुभम जैन और पटवारी मुकेश शर्मा ग्राम किशोरपुरा तहसील सुवासरा को उक्‍त कृत्‍य के कारण तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलम्‍बन की अवधि में इनका मुख्‍यालय कलेक्‍टर कार्यालय (भू‍अभिलेख) मंदसौर रहेगा तथा उपस्थिति दिनांक से नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्‍ते की पात्रता होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.