ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा, वायडी नगर थाना की टीम ने 12 घण्टे के अंदर आरोपीयों को किया गिरफ्तार

Madhya Pardesh // मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया जिला एवं अति. पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक संदीप सिह मंगोलीया थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के नेतृत्व मे हत्या का किया खुलासा।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जून 2024 को रात्री मे कैलाश तैली की दुकान के सामने ग्राम रेवास देवडा मे मृतक मुकेश पिता कंवरलाल तैली उम्र 45 वर्ष निवासी रेवास देवडा थाना वायडी नगर की लाश संदिग्ध अवस्था मे मिलने पर घटना स्थल की बारिकी से जांच पुलिस टीम द्वारा किया गया एवं मृतक का जिला चिकित्सालय मन्दसौर मे पीएम कराया गया तथा थाना वायडी नगर पर अप.क्र 224/2024 धारा 302 भादवि का कायम कर जांच मे लिया गया। निरीक्षक संदीप सिह मंगोलीया के मार्गदर्शन मे दौराने जांच ज्ञात हुआ की 23.06.2024 को रात्री मे कैलाश तैली की दुकान के सामने ग्राम रेवास देवडा मे मृतक मुकेश एवं उसके साथ मे श्यामलाल साहु व अरुण साहु को देखा था जो श्यामलाल साहु व अरुण साहु की तलाश कर हिकमत अमली से पुछताछ एवं अन्य साक्षीयों के कथननो पर से जुर्म स्वीकार करने पर दोनो आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया। पुछताछ के दौरान आऱोपीगणों ने बताया की मृतक मुकेश का आरोपी श्यामलाल से पुर्व से ही पारिवारिक विवाद चल रहा था इस कारण आरोपी श्यामलाल ने अपने दोस्त अरुण के साथ मिलकर मुकेश को कैलाश की चाय की दुकान पर अकेला बैठा देख वहां पहुंचे और उसके साथ दोनो ने मारपीट कर मुकेश के उपर अरुण बैठा और श्यामलाल ने वहां पर पडा बडा पत्थर उठाकर मुकेश के सिर पर वार कर कुचल दिया जिससे मुकेश के सिर से खुन निकलने लगा और मौके पर मुकेश कि मृत्यु हो गई और आरोपीगण अरुण व श्यामलाल वहां से भाग गये। वायडी नगर पुलिस द्वारा तत्काल टिम गठित कर आरोपीगणो की तलाश 12 घण्टे मे गिरफ्तार कर आरोपीगणों से पुछताछ कर विवेचना जारी है।

इस कार्य मे निरीक्षक संदीप सिंह मंगोलीया थाना प्रभारी थाना वायडी नगर  व थाना वायडी नगर की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.