ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

भोपाल की रेस्क्यू टीम द्वारा एक उल्लू को रेस्क्यू कर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल में लाया गया

भोपाल । वन मुख्यालय (वन भवन) से 17 मई, 2024 को सामान्य वन मण्डल भोपाल की रेस्क्यू टीम द्वारा एक उल्लू को रेस्क्यू कर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल में लाया गया। उक्त उल्लू का तत्समय वन्यप्राणी चिकित्सक रजत कुलकर्णी द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उसके पंखों में चोट पाए जाने पर उसका इलाज कर पिंजरे में क्वॉरेन्टाईन बाड़े में रखा गया है। यह उल्लू कामन-बार्न आऊल प्रजाति का है वैज्ञानिक नाम (Tyto alba) है। यह वन्यप्राणी संरक्षण अधिनिम 1972 (यथा संशोधित 2022) के शेडयूल-1 पार्ट-B के अंतर्गत आता है। वर्तमान में उक्त उल्लू स्वस्थ है एवं नियमित भोजन भी कर रहा है। उल्लू के पूर्ण स्वस्थ होने पर उसे प्राकृतिक रहवास (वन क्षेत्र) में छोड़ दिया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.