ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने परिवार के साथ किया मतदान, गरीबों के कल्याण संकल्पित सरकार के प्रति लोगों का रूझान है, 10 वर्षो में संसदीय क्षेत्र को एक नए स्वरूप में लाकर खडा किया है

Madhya Pardesh// मंदसौर/नीमच – मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने 13 मर्ह सोमवार को सुबह 7 बजकर 10 मीनट पर अपने परिवार के साथ शहर के कमला नेहरू स्कुल में मतदान किया। सुधीर गुप्ता ने कहा कि में उत्साहित हुं कि आज लोकतंत्र के महापर्व में मेरा मत राष्ट्र की एकता, अखंडता, प्रगतिशिल देश की प्रगति व उन्नति निर्माण में मेरे मत का प्रयोग हो रहा है। देश का एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते इस राष्ट्रीय कर्तव्य को पुरा करने आया हुूं। संसदीय क्षेत्र की जनता से भी यही अनुरोध है, कि अपने मत का उपयोग विकसित भारत के योगदान में कर देश को मजबुत बनाए। गरीब कल्याण की योजनाओं को आगे बढाने में आपका निर्णय आपका वोट ऐतिहासिक है। प्रधनमंत्री मोदी जी की देश के विकास के प्रति समर्पित सोच है। गरीबों के कल्याण के प्रति संकल्पित सरकार के प्रति लोगों का रूझान है। लोग मोदी को स्नेह कर यह सोच रहे है कि मोदी के साथ जुडने से देश विकसित होगा। इस संकल्प के साथ लोग वोट कर रहे है। राष्ट्रीय परिपेक्ष अगर देखे तो आज देश सुरक्षित नेता के हाथों में है। भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने मिडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मंदसौर संसदीय क्षेत्र को एक नए स्वरूप में लाकर खडा किया, मोदी है तो मुमकिन है। 10 वर्षांे में मोदी जी के नेतृत्व में संसदीय क्षेत्र में शिक्षा,स्वास्थ्य,रेलवे दोहरीकरण, मेंडिकल काॅलेज, सिंचाई परियोजनाओं से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचा है। 1860 में रेलवे बनी थी, उसके बाद से कोई काम नहीं हुआ था। कांग्रेस ने नफरत फैलाने का काम किया है। विकास की एक इंट भी नहीं रखी। मोदी सरकार के नेतृत्व में 10 वर्षो में रेलवे के दोहरीकरण होने के साथ ब्रिज और अंडर ब्रिज बने है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में संसदीय क्षेत्र में मेडिकल काॅलेज की सौगात,सनराइज स्कुल, पीएमश्री स्कुल, केन्द्रिय विघालय के साथ सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की दशा और दिशा ही बदल दी है।
सुधीर गुप्ता ने संसदीय क्षेत्र में किया भ्रमण, मतदान की जानकारी ली

भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने मंदसौर नीमच संसदीय क्षेत्र में जावरा, भानपुरा, गरोठ, रामपुरा, सीतामउ, नीमच सहित संसदीय क्षेत्र के पोलिंग बुथों पर जाकर मतदान की जानकारी ली। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा की।
Leave A Reply

Your email address will not be published.