ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

अफीम पट्टा नामांतरण कराने के लिए अपहरण करने वालों को न्यायालस ने सुनाई तीन तीन साल की सजा

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंदसौर द्वारा आरोपीगण भेरूलाल पिता रामदयाल माली उम्र 35साल निवासी आक्या उमाहेडा, राधेश्याम पिता उदयलाल माली उम्र 40 साल निवासी सरसोद जिला मंदसौर, बापुलाल पिता गोविंदराम माली उम्र निवासी दलोदा रेल जिला मंदसौर को अपहरण करने का दोषी पाते हुए 3-3 साल का सश्रम कारावास एवं 5-5 हजार रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया।

अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी दीपक जमरा द्वारा बताया कि घटना 04 नवंबर 2022 को सुबह 8 बजे फरियादी नंदलाल अपने ग्राम दलावदा से लहसुन लेकर सीतामउ कृषि उपज मंडी बेचने गया था जहां छपरे में बैठा था वहां पर आरोपीगण भेरूलाल, राधेश्याम, बापुलाल, रितिक आये और फरियादी के साथ गाली गलौच की व फरियादी नंदलाल को जबरदस्ती उठाकर बोलेरो गाडी में डालने लगे चिल्ला चोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गये जिससे चारों आरोपीगण फरियादी को वहीं छोडकर भाग गये। फरियादी ने बताया कि आरेपीगण मेरे पिता के नाम का अफीम का पट्टा अपने नाम पर नामांतरण कराने के लिए मुझे अपहरण कर ले जा रहे थे एवं अपने नाम नामांतरण कराना चाहते थे जिसकी रिपोर्ट फरियादी द्वारा थाना सीतामउ में की थी जिस पर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस द्वारा संपूर्ण विवेचना उपरांत आरोपीगण के विरूद्ध माननीय न्यायालय के समक्ष अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में ट्रायल के दौरान अभियोजन द्वारा रखे गये तथ्यों एवं तर्कों से सहमत होकर माननीय न्यायालय ने आरोपीगण भेरूलाल, राधेश्याम, बापुलाल को 3-3 साल का सश्रम कारावास एवं 5-5 हजार रूपये अर्थदण्ड से दंडित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.