ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

“भाजपा संविधान बदलना चाहती है ताकि आरक्षण समाप्त कर सके और समाज के वंचित वर्ग के अधिकार छीन सके-पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ

BJP intends to snatch reservation by changing the Constitution: Kamal Nath - Bhopal News in Hindi

भोपाल । लोकसभा चुनाव में संविधान और आरक्षण बड़ा मुद्दा बन गया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भाजपा पर संविधान बदलकर आरक्षण छीनने का आरोप लगाया है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने बुधवार को एक्स पर लिखा, “भाजपा संविधान बदलना चाहती है ताकि आरक्षण समाप्त कर सके और समाज के वंचित वर्ग के अधिकार छीन सके। कांग्रेस यह नहीं होने देगी। कांग्रेस अपने न्याय पत्र में, हिस्सेदारी न्याय, लेकर आयी है। जिसके तहत सामाजिक और आर्थिक समानता के लिए हर व्यक्ति, हर वर्ग की गिनती होगी।”
कमल नाथ ने आगे कहा, “आरक्षण का हक मिलेगा, संवैधानिक संशोधन द्वारा 50 प्रतिशत सीमा हटाकर एससी, एसटी और ओबीसी को आरक्षण का पूरा हक मिलेगा। इतना ही नहीं एससी, एसटी को सब प्लान की कानूनी गारंटी, जितनी एससी, एसटी की जनसंख्या, उतना बजट, यानी ज़्यादा हिस्सेदारी। जल, जंगल, जमीन का कानूनी हक में वन अधिकार कानून वाले पट्टों का एक साल में फैसला होगा।”
उन्होंने आगे कहा, “अपनी धरती, अपना राज के तहत कांग्रेस उन बस्तियों को अनुसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित करेगी, जहां आदिवासी सबसे बड़ा सामाजिक समूह हैं।” C@khas khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.