भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे फेज में मध्य प्रदेश की 7 सीटों पर वोटिंग होनी है, जिसमें टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल शामिल हैं । मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों को चार चरणों में बांटा गया है। पहला चरण 19 अप्रेल को संपन्न हो गया, अब दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रेल को होने वाला है। दूसरे चरण में टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल में मतदान होने वाला है। इसके बाद तीसरा और चौथा चरण बाकी है। मध्यप्रदेश के चारणों चरणों के परिणाम 4 जून को घोषित हो जाएंगे। इसी दिन 4 जून को सुबह 10 बजे तक देशभर की सीटों के रुझान आ जाएंगे।
देश के इन राज्यों मे दूसरे चरण में किस राज्य की किन-किन सीटों पर मतदान
त्रिपुरा: त्रिपुरा पूर्व
जम्मू-कश्मीर: जम्मू लोकसभा
पश्चिम बंगाल: दार्जिलिंग, रायगंज और बालूरघाट
असम: दर्रांग-उदालगुरी, डिफू, करीमगंज, सिलचर और नौगांव
बिहार: किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका
छत्तीसगढ़: राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर
मध्य प्रदेश: टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद
महाराष्ट्र: बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल- वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी
उत्तर प्रदेश: अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा
राजस्थान: टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारा
कर्नाटक: उडुपी-चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु केंद्रीय, बेंगलुरु दक्षिण,चिकबल्लापुर और कोलार
केरल: कासरगोड, कन्नूर, वडकरा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्णाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मवेलिक्कारा, पथानमथिट्टा, कोल्लम, अट्टिंगल और तिरुअनंतपुरम