ब्रेकिंग
एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व...

“ऐसी नौकरी जूते की नोक पर रखता हूं“कहने वाले बुरहानपुर के डॉक्टर को हटा दिया गया

भोपाल। मध्यप्रदेश, बुरहानपुर, के एक डॉक्टर का विडियो वायरल हुआ था जिसमे वह कह रहा था की “ऐसी नौकरी जूते की नोक पर रखता हूं“ और “तेरा ज्प् थर्ड क्लास है“ कहने वाले डॉक्टर रघुवीर सिंह को उनकी पदस्थापना से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बुरहानपुर द्वारा वीडियो वायरल हो जाने के बाद की गई। इसके अलावा उन्हें नोटिस जारी किया गया है।

डॉक्टर रघुवीर सिंह विरुद्ध पुलिस कांस्टेबल दीपक प्रधान गुरुवार को इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी कर रहे डा. रघुवीर सिंह द्वारा पुलिस आरक्षक शाहपुर दीपक प्रधान से की गई अभद्रता का वीडियो इंटरनेट पर जम कर वायरल हुआ था। इस वीडियो में डॉ रघुवीर सिंह, पुलिस थाना शाहपुर के टीआई अखिलेश मिश्रा को र्थड क्लास और सरकारी नौकरी जूते की नोक पर रखने की बात भी कहते नजर आ रहे थे। विवाद गहराने के बाद यह मामला कलेक्टर भव्या मित्तल व एसपी देवेंद्र पाटीदार तक भी पहुंचा था। लोकसभा चुनाव के दौरान इस प्रकार का वीडियो, सरकार की छवि को प्रभावित कर रहा है। पुलिस आरक्षक सरकारी काम से गया था। डॉ रघुवीर ने काम करने से मना कर दिया। इस आधार पर डॉक्टर रघुवीर के खिलाफ पुलिस डिपार्टमेंट द्वारा भी एक्शन लिया जा सकता है।

सीएमएचओ बुरहानपुर डा. राजेश सिसोदिया ने वीडियो की पुष्टि होने के बाद डॉक्टर रघुवीर सिंह को बुरहानपुर अस्पताल से हटा दिया है। उन्हें गुलई गांव के स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ किया गया है। साथ ही नोटिस जारी कर चौबीस घंटे में जवाब मांगा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.