ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

कांग्रेस के युवा नेता मितेंद्र दर्शन सिंह को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त

भोपाल। कांग्रेस के युवा नेता मितेंद्र दर्शन सिंह को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त यह जानकारी कांग्रेस की और से एक्स पर प्रसारीत की गई।

Image

 

 

अब आगे किसी नए साथी को मौका मिले-डॉ विक्रांत भूरिया

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने दिया इस्तीफा

साथियों , पिछले कई दिनों से मैं इस बात पर मंथन कर रहा हूं कि लोकसभा चुनाव के दौरान पिताजी का भी चुनाव होने के कारण मैं मध्य प्रदेश युवा कॉंग्रेस संगठन में समय नहीं दे पा रहा हूँ । ऐसे में मेरा व्यक्तिगत मानना है कि यह संगठन और संगठन के साथियों के साथ न्याय नहीं होगा । भारतीय युवा कॉंग्रेस ने मुझ जैसे एक आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति को संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों सहित प्रदेश अध्यक्ष बनाया फिर विधानसभा का टिकट देकर चुनाव लड़ने का मौका दिया विधायक भी बनने का मौका दिया , इसके लिए मैं हमारे नेता राहुल गांधी जी, युवा कॉंग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरु जी, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ज़ी का तहे दिल से धन्यवाद देता हूँ , चूँकि अब मेरे विधानसभा क्षेत्र झाबुआ के परिवारों के बीच समय देना मेरी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है साथ ही रतलाम झाबुआ सीट पर स्वयं मेरे पिता जी चुनाव लड़ रहे है तो क्षेत्र में समय देना और अपने कार्यकर्ताओं के बीच रहना ही मेरी प्राथमिकता है । अब आगे किसी नए साथी को मौका मिले तो संगठन हित में होगा और मैं इस चीज़ के समर्थन में हूं । इस दौरान मेरी इस यात्रा में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने वाले सभी जांबाज़ साथियों का … चाहे जेल जाना हो या लाठियां खानी हो , दिल से आभार व्यक्त करता हूँ । लड़ेंगे जीतेंगे ! आपका भाई डॉ विक्रांत भूरिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.