ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय किया।

दिल्ली। जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय किया।  पप्पू यादव ने कहा, “मैंने बचपन से ही मोहन प्रकाश जी को संघर्ष करते देखा है और जीवन भर उनका आशीर्वाद मुझे मिलता रहा है। वह तब एक मजबूत आवाज हुआ करते थे और अब वह मेरे लिए एक विचारधारा हैं। हम हमेशा कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहे हैं… राहुल गांधी इस दुनिया में सबसे ज्यादा संघर्षशील व्यक्ति हैं….. मुझे जो सम्मान मिला है और राहुल और प्रियंका गांधी ने मुझ पर और मेरी पार्टी पर जो विश्वास जताया है, वह मुझे आगे बढ़ाने के लिए काफी है… राहुल गांधी ने भारत के 130 करोड़ लोगों की दिल जीता है।

———————————————————————

अमरोहा लोकसभा सांसद दानिश अली कांग्रेस पार्टी में शामिल

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर सांसद दानिश अली ने कहा, “आज जो देश की परिस्थितियां हैं वो किसी से छुपी नहीं है। एक तरफ विभाजनकारी शक्तियां हैं और दूसरी तरफ देश के गरीब, वंचित और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने वाली शक्तियां हैं…अपनी भविष्य की राजनीतिक यात्रा के लिए मैंने आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का यह अहम फैसला लिया है..।

 


चौधरी लाल सिंह कांग्रेस पार्टी में शामिल

आज जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के प्रभारी भारत सौलंकी कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन वानखेडे और जम्मू-कश्मीर पीसीसी अध्यक्ष वकार रसूल की उपस्थिति में  चौधरी लाल सिंह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और उन्होंने अपनी पार्टी ‘डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी’ का भी कांग्रेस में विलय किया है।

 

 

झारखंड में अपने पिता के सपनों को पूरा करने जय प्रकाश भाई पटेल

 

झारखंड। जय प्रकाश भाई पटेल मीडिया से कहा मेरे पिता टेक लाल महतो जी ने झारखंड को सवांरने का सपना देखा था, जिसे पूरा करने के संकल्प के साथ मैं बीजेपी में शामिल हुआ था। अफसोस कि मैंने अपने पिता के सपनों को उस दल में नहीं पाया। उन्होने कहा राहुल गांधी की ’भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से झारखंड की जनता में उनके प्रति रुझान बढ़ा है। झारखंड में अपने पिता के सपनों को पूरा करने और इंडिया गठबंधन को मजबूत करने के लिए मैं आज कांग्रेस में शामिल हुआ हूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.