ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

एमपी नगर के ऑटोमोबाइल मैकेनिक मार्केट में लगी आग, 10 फायर ब्रिगेड कंट्रोल मे लगे, कारे जली,2 दुकानें भी जलकर खाक

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी के सबसे बड़े कमर्शियल इलाके एमपी नगर के ऑटोमोबाइल मैकेनिक मार्केट में बीती रात आग लग गई। यह आग एक कपड़ की दुकान से शुरू हुई। स्क्रैप में कुछ विस्फोटक सामग्री थी। उसमें ब्लास्ट होने के कारण आग आसपास फैल गई। आग को कंट्रोल करने में 10 फायर ब्रिगेड और 2 घंटे का समय लगा। कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन संपत्ति का काफी नुकसान हुआ।
सबसे पहले नफीस खां की स्क्रेप दुकान में आग लगी। फिर फैलते चली गई और कुछ ही देर में दूसरी दुकानें भी जलने लगीं। स्क्रेप गोदाम में इंजन ऑइल के ड्रम और कारों का दूसरा सामान भी रखा था। इसके चलते गोदाम में तेज धमाके हुए। आग में मैकेनिक मार्केट और सामने बने मकान के एक रहवासी की कार सहित कुल तीन कार जली हैं। स्क्रैप सेंटर के सामने बने मकान में रखी नई कार भी जल गई। घर की पार्किंग में कार खड़ी थी लेकिन, स्क्रैप सेंटर में सामान में आग से हुए धमाके से निकली चिंगारी से पार्किंग में रखी कार में आग लग गई।

दुकानों में आग लगने की सूचना पर फतेहगढ़, माता मंदिर, भेल, बैरागढ़ सहित अन्य फायर स्टेशन से 10 दमकल आग को बुझाने भेजे गए। आग मैकेनिक मार्केट के नजदीक नफीस के स्क्रेप गोदाम से शुरू हुई थी, जिसने देखते ही देखते आसपास की दुकानों में फैल गई। आग से इलेक्ट्रोनिक्स मटेरियल और ऐसी रिपेयरिंग की दुकान भी जल गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.