ब्रेकिंग
एएसआई फरियादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, भिंड जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ ... मन्दसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा जमीन संबंधी मामलो मे भु माफियाओ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाह... भारतीय सेना का शौर्य गर्व का आधार, मुख्यमंत्री ने "ऑपरेशन सिंदूर" को बताया अद्वितीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा भाजपा सांसद संजय जायसवाल को 2025-26 के लिए प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष... नव गठित जिलों में आपूर्ति कार्यालय और नाप-तौल कार्यालय स्थापित करने की स्वीकृति कोई भी किसान स्लॉट बुकिंग से वंचित नहीं रहे, सभी किसानों का किया जाए गेंहू उपार्जित : मुख्यमंत्री डॉ... मंदसौर एसपी द्वारा आमजन की सीएम हेल्पलाइन एवं जन शिकायते सुनकर किया त्वरित निराकरण मध्यप्रदेश के 50 से अधिक जिला स्तर पर जनसेवा मित्रों की बहाली की मांग को लेकर 9 हजार 300 युवाओं ने म... हर हाथ को काम हर खेत को पानी हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ यादव सरकार के दरवाजे निवेशकों के लिए हमेशा खुले हैं- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले भाजपा को एक बड़ा झटका,अजय प्रताप सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दिया

Imageभोपाल| मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है| दरअसल भाजपा के वरिष्ठ नेता और आरएसएस के करीबी माने जाने वाले अजय प्रताप सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है| दरअसल भाजपा ने लोकसभा सीट सीधी से डॉ राजेश मिश्रा को अपना प्रत्याशी घोषित किया तो राज्यसभा सदस्य रहे अजय प्रताप सिंह ने पार्टी से ही इस्तीफा दे दिया है| टिकट नहीं मिलने से नाराज अजय प्रताप अब निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का मन बना चुके हैं| गौरतलब है कि भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह सीधी लोकसभा सीट से दावेदारी कर चुके थे, ऐसे में भाजपा ने उन्हें टिकट न देते हुए सीधी लोकसभा सीट से डॉ राजेश मिश्रा को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया है| गौरतलब है कि अजय सिंह 2018 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य चुने गए थे| टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे राज्यसभा सदस्य अजय प्रताप सिंह ने जहां पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया वहीं उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को प्रेषित कर दिया है| निर्दलीय उतरेंगे लोकसभा चुनाव मैदान में? भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय प्रताप अब सीधी लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं| दरअसल इस्तीफा देने के फौरन बाद ही अजय प्रताप ने कहा, कि मेरे लिए राजनीति सेवा करने का माध्यम है, धन अर्जन करने का माध्यम नहीं है, यह अलग बात है कि अब परिस्थितियां ऐसी बन गई है कि मेरा भाजपा में रुकना ठीक नहीं है, इसलिए पार्टी से मैं अब इस्तीफा दे रहा हूं| इसके साथ ही अजय प्रताप ने कहा कि मैं जातिगत राजनीति में विश्वास नहीं करता हूं, लेकिन लोकतंत्र में सभी जातियों की भागीदारी हो इस पर मैं विश्वास करता हूं|

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली     |     मंदसौर मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा झंडा वंदन कर मुख्‍यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया     |     इंदौर प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया     |     रसोई गैस टंकी फूटने से एक महिला की मौत, मंदसौर के थाना वायडी नगर के अन्तर्गत राजीव कॉलोनी र्वाड क्रमांक 4 मे हूआ ब्लास्ट से पक्के मकान के परखचच्चे उड़ गये, मृत महिला के पति भी गंभीर घायल     |     गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया     |     देश के जन-गण-मन में देशभक्ति का अपार उत्‍साह और उमंग का महासागर हिलोरें ले रहा है :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव     |     चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य में 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया     |     एएसआई फरियादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, भिंड जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     मन्दसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा जमीन संबंधी मामलो मे भु माफियाओ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, 03 आरोपियो को गिरफ्तार     |     भारतीय सेना का शौर्य गर्व का आधार, मुख्यमंत्री ने “ऑपरेशन सिंदूर” को बताया अद्वितीय     |     लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा भाजपा सांसद संजय जायसवाल को 2025-26 के लिए प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया     |     नव गठित जिलों में आपूर्ति कार्यालय और नाप-तौल कार्यालय स्थापित करने की स्वीकृति     |     कोई भी किसान स्लॉट बुकिंग से वंचित नहीं रहे, सभी किसानों का किया जाए गेंहू उपार्जित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     मंदसौर एसपी द्वारा आमजन की सीएम हेल्पलाइन एवं जन शिकायते सुनकर किया त्वरित निराकरण     |     मध्यप्रदेश के 50 से अधिक जिला स्तर पर जनसेवा मित्रों की बहाली की मांग को लेकर 9 हजार 300 युवाओं ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन     |     हर हाथ को काम हर खेत को पानी हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ यादव     |     सरकार के दरवाजे निवेशकों के लिए हमेशा खुले हैं- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव     |