ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

10वी, 12वी परीक्षा व मूल्यांकन कार्य में लगे शा.सेवकों को लोकसभा चुनावी ड्यूटी नही। म.प्र. मे लगभग 1 करोड़ 25 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी

भोपाल। 10वी, 12वी परीक्षा व मूल्यांकन कार्य में लगे शा.सेवकों को लोकसभा चुनावी ड्यूटी नही। म.प्र. मे लगभग 1 करोड़ 25 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है।
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा समस्त कलेक्टर, मध्यप्रदेश के नाम जारी सर्कुलर में स्पष्ट रूप से लिखा है कि, हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2024 के मूल्यांकन व परीक्षा कार्य में लगे अधिकारी/कर्मचारियों/ शिक्षकों को लोक सभा निर्वाचन से मुक्त रखा जाए। एमपी बोर्ड में इस निर्देश को अत्यन्त महत्वपूर्ण समय-सीमा की श्रेणी में जारी किया है।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2024 की परीक्षा में लगभग 19 लाख परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे है, जिनकी लगभग 1 करोड़ 25 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जिले की समन्वय संस्था / मूल्यांकन केन्द्र पर विषय से संबंधित शिक्षकों के माध्यम से दिनांक 22 फरवरी 2024 से निरंतर जारी है। उक्त मूल्यांकन कार्य यथाशीघ्र पूर्ण किया जाकर परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम तय समय पर घोषित किया जा सके।
उक्त स्थिति के दृष्टिगत हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी परीक्षा व मूल्यांकन कार्य में लगे अधिकारी/कर्मचारियों/शिक्षकों को लोकसभा निर्वाचन की ड्यूटी से मुक्त रखा जावे। ताकि मण्डल द्वारा आयोजित परीक्षाओं का कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके एवं परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम निर्धारित तिथियों में घोषित किया जा सके।
Leave A Reply

Your email address will not be published.