ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साबरमती में महात्मा गांधी आश्रम स्मारक के मास्टर प्लान का शुभारंभ किया

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती में महात्मा गांधी आश्रम में पुनर्विकसित कोचरब आश्रम का उद्घाटन किया और गांधी आश्रम स्मारक के मास्टर प्लान का शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बापू का ये साबरमती आश्रम हमेशा से एक अद्भुत ऊर्जा का केंद्र रहा है। जब भी किसी को यहां आने का अवसर मिलता है, हम बापू की प्रेरणा को अपने भीतर स्पष्ट रूप से महसूस कर सकते हैं। सत्य और अहिंसा के आदर्श, देश के प्रति समर्पण का संकल्प, गरीबों और वंचितों की सेवा में ईश्वर की सेवा का भाव – साबरमती आश्रम बापू के इन मूल्यों को आज भी जीवित रखता है।’’ साबरमती आश्रम, अहमदाबाद (गुजरात) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,… 12 मार्च वो ऐतिहासिक तारीख है जब बापू ने आज़ादी की लड़ाई की दिशा बदल दी और दांडी मार्च इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। आज़ाद भारत में ये तारीख ऐसे ऐतिहासिक अवसर की शुरुआत की गवाह है। 12 मार्च 2022 को इसी आश्रम से देश ने आज़ादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत की ई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.