ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

जहांगीराबाद स्थित पुलिस अधिकारी आवासीय परिसर में 144 आवास गृहों का लोकार्पण किया

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश पुलिस आवास योजना के अंतर्गत जहांगीराबाद स्थित पुलिस अधिकारी आवासीय परिसर में शिलापट्टिका का अनावरण कर 144 आवास गृहों का लोकार्पण किया। उन्होंने परिसर का अवलोकन किया तथा पुलिस परिवार के सदस्यों से संवाद कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रमुख सचिव गृह श्री संजय दुबे, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, म.प्र. पुलिस आवास एवं अधोसंरचनाविकास निगम के अध्यक्ष  कैलाश मकवाना तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं प्रबंध संचालक म.प्र. पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम उपेन्द्र जैन तथा पुलिस अधिकारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुलिस महानिदेशक  सुधीर सक्सेना ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश की सुरक्षा मैं तैनात पुलिसकर्मियों के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 25 हजार मकान बनाने का लक्ष्य है। जिसमें 11 हजार 500 मकान बनना आरंभ हो गए हैं और लगभग 10 हजार आवास पूर्ण हो गए हैं। इसी कड़ी में भोपाल में 144 आवासों का शिलान्यास किया गया। मध्यप्रदेश पुलिस का प्रयास है कि जिले से लेकर अनुभाग एवं थाना स्तर पर भी ऐसे भवन जल्द बनें, जिससे पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को बेहतर आवास की सुविधा उपलब्ध हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.