ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

खेतों मे भागे तस्कर, पुलिस चौकी झार्डा थाना नारायणगढ द्वारा अडमालिया फन्टा पर नाकाबंदी कर पायलेटिंग वाहन चालक को पकड़ लिया, टीम पुरस्कृत

मंदसौर। मध्यप्रदेश, जिला मंदसौर, थाना नारायणगढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुध्द की गयी कार्यवाही। एक बिना नम्बर की सफेद रंग की मारुति स्वीफ्ट डीजायर कार (पायलेटिंग वाहन) व बिना नम्बर की सफेद रंग की पीकप वाहन में ले जाया जा रहा अवैध मादक पदार्थ डोड़ाचुरा जप्त किया।

कुल 103 किलो 200 ग्राम किमती 205000 रुपये व तस्करी में प्रयुक्त एक बिना नम्बर की पीकप वाहन कीमती 400000/- रुपये व पायलेटिंग वाहन स्विफ्ट डीजायर कीमती 450000 रुपये व दो मोबाईल फोन कुल मश्रुका 1067000 रुपये को जप्त किया गया।

कार्य का विवरण:- पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सौलंकी व अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ नरेन्द्र सोलंकी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल रघुवंशी के कुशल नेतृत्व में 26.02.2024 को उनि मनोज गर्ग मय पुलिस चौकी झार्डा थाना नारायणगढ पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सुचना पर अडमालिया फन्टा पर आम रोड पर नाकाबंदी के दोरान एक बीना नम्बर की सफेद रंग स्विफ्ट डीजायर कार (पायलेटिंग वाहन) को रोककर कार चालक आत्माराम पिता शंकरलाल रैबारी उम्र 43 साल निवासी आसपुरा थाना सुवासरा को पकड़ा। उसी दोरान जेतली तरफ से एक बिना नम्बर का पीकप वाहन दिखाई दिया पीकप का वाहन चालक व उसका एक साथी पुलिस की नाकाबंदी देख पीकप छोडकर खेतों में भाग गये। पायलेटिंग वाहन मे मिले चालक आत्माराम से पुछताछ करने पर पीकप से उतरकर भागे व्यक्तियों का नाम भगवान पिता बद्रीलाल रेबार व भुरा रेबारी निवासीगण एरिया थाना गरोठ का होना बताया। मोके पर मिली पीकप वाहन की तलाशी लेने पर उसमे फ्लोर पार्टीशन के नीचे से 06 काले रंग के कट्टो मे भरा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल 103 किलो 200 ग्राम किमती 205000 रुपये का जप्त किया गया। मामले में थाना नारायणगढ पर आरोपीगणो के विरुध्द अपराध क्रमांक 39/24 धारा 8/15 NDPS Act के तहत पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया। आरोपी से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के स्रोतो के संबंध में पुछताछ की जा रही है व मोके से फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तारशुदा आरोपी – 1. आत्माराम पिता शंकरलाल रैबारी उम्र 43 साल निवासी आसपुरा थाना सुवासरा फरार आरोपी – 01. भगवान पिता बद्रीलाल रेबारी निवासी ग्राम एरिया थाना गरोठ

02. भुरा रेबारी निवासी ग्राम एरिया थाना गरोठ

जप्त मश्रुकाः- 06 प्लास्टीक के कट्टो मे भरा कुल 103 किलो 200 ग्राम अवैध डोड़ाचुरा किमती

पुलिस टीमः-205000 रुपये व एक बिना नम्बर की पीकप वाहन कीमत 400000 रुपये व एक बिना नम्बर की स्विफ्ट डीजायर कीमत 450000 रुपये व दो एंड्रोईड मोबाईल कुल कीमती 1067000 रुपये उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी नारायणगढ व टीम की सराहनीय भूमिका रही जिसे पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जावेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.