मध्यप्रदेश, मन्दसौर शहर के व्यस्तम ईलाको में दिन दहाड़े दो घटनाओं में महिलाओ के गले से चैन एवं मंगलसूत्र छिनने की घटना घटीत हुई। दिन दहाडे शहर के व्यस्तम ईलाको में दो लूट की घटना घटीत होने पर क्षेत्र में सनसनी फेल गयी। अनुराग सूजानिया पुलिस अधीक्षक मन्दसौर के द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए गौतम सोलंकी अति. पुलिस अधीक्षक मन्दसौर के निर्देशन में विशेष दिशा निर्देश देकर तत्परता से प्रभावी कार्यवाही कर घटना की पतारसी एवं आरोपी की धरपकड हेतु तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह के मार्गदर्शन व निरी. किशोर पाटनवाला के नेतृत्व में उप. निरी. रितेश नागर, उप. निरी. शेलेन्द्र सिंह कनेश, उप. निरी. संदीप मौर्य की टीमो द्वारा घटना स्थल से अन्वेषण एवं पतारसी प्रारम्भ की गयी। अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु प्रारम्भिक सुराग प्राप्त करना पुलिस टीम के लिये सबसे बड़ी चुनौती थी किन्तु पुलिस टीम के द्वारा अपना लक्ष्य मानते हुए तत्परता से घटना के प्रत्येक दिशा में खोज प्रारम्भ की गयी। लगातार अथक परिश्रम एवं कार्यकौशल, व्यवसायिक दक्षता एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम को एक महत्वपूर्ण सुराग मिला जिसके आधार पर पुलिस टीम मंदसौर से राजस्थान राज्य के प्रतापगढ तक कड़ी से कड़ी जोडकर हर संभव एवं हर दिशा में अपनी अपनी कार्य कौशलता के अनुरूप तकनीकी सहायता से आगे बढती रही जिससे पुलिस टीम आरोपीयों की पहचान प्रोफेशनल चैन स्नेचर्स जितेन्द्र ऊर्फ भीमा के रूप में करने में सफल हुई।
जितेन्द्र ऊर्फ भीमा पित मोतीलाल बलाई उम्र 35 वर्ष निवासी चन्द्रभागा नई आबादी, सांवेर जिला इन्दौर, ईशाक पिता इल्यिस खान जाति मुसलमान उम्र 34 वर्ष निवासी गुलाबपुर बडनगर जिला उज्जैन को गिरफ्तार किया व आरोपी विनोद पिता मांगीलाल मालवीय जाति बलाई निवासी मालीखेडा प्रतापगढ राजस्थान फरार है।
इनका रहा महत्वपुर्ण योगदान
आरोपीयों से सोने का मंगल सुत्र किमती करीबन 50 हजार 01 सोने की चेन किमती 75 हजार रुपये, 01 मोटर साईकिल होंडा शाईन ग्रे कलर किमती 90 हजार, घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साईकिल अपाचे किमती। लाख 20 हजार रुपये। जप्त मश्रुका किमती 3 लाख 35 हजार रुपये लगभग जप्त की गई इस कार्य मे जितेन्द्र सिंह सिसोदिया प्रभारी सायबर सेल, किशोर पाटनवाला निरीक्षक थाना प्रभारी कोतवाली, उप. निरी. रितेश नागर, उप निरी. शेलेन्द्र सिंह कनेश, उनि संदीप मोर्य, उनि लाखन सिह भुरिया प्रआर 116 रमीज राजा, प्रआर 121 अर्जुन सिह, प्रआर 173 हरिश यादव, प्रआर 639 आशिष बैरागी, प्रआर 359 जितेन्द्र सिह, प्रआर 97 नगेन्द्र, म प्रआर 472 यासमीन जिला प्रतापगढ, आर 467 मनीष बघेल, आर 236 भानुप्रताप सिह, आर 861 नरेन्द्र सिह, आर 376 भारत बैरागी, आर 738 महेश, मआर 512 कविता, आर 267 अजहर मेव, आर 751 योगेश साहू, आर 270 नरेन्द्र पाटीदार जिला प्रतापगढ, आर 104 निलेश जिला प्रतापगढ, आर 3943 पंकेश सिह थाना सावेर जिला ईदोर ग्रामीण, सैनिक बालूराम जिला प्रतापगढ़, आर 3661 सुमित रजक थाना सावेर जिला ईदोर ग्रामीण का महत्वपूर्ण योगदान रहा।