ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी
मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार...
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल
गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी
शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क...
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस...
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व...
पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न...
अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला
भोपाल। आयुष्मान योजना के अंतर्गत कर्मचारियों को प्रतिवर्ष प्रति परिवार ₹500000 का स्वास्थ्य सुरक्षा लाभ स्वीकृत करने के संबंध में विशेष दिशा निर्देश जारी करेगी। मध्य प्रदेश शासन के लिए काम करने वाले नियमित कर्मचारी, संविदा कर्मचारी एवं कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत निरामयम प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभान्वित करने के संबंध में समिति का गठन कर दिया गया है।
आदेश पर उपसचिव के हस्ताक्षर के साथ दिनांक 9 फरवरी 2024 दर्ज है। बताया गया है कि इस समिति का दायित्व है कि मंत्रिपरिषद द्वारा लिए गए निर्णय दिनांक 4 अक्टूबर 2023 के अनुपालन में प्रदेश के शासकीय कर्मचारी, कार्यकर्ता एवं संविदा कर्मचारियों को आयुष्मान भारत निरामयम प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पूर्व में स्वीकृति पत्र श्रेणियां में सम्मिलित हितग्राहियों के अतिरिक्त सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आशा तथा उषा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर, कोटवार एवं संविदा कर्मचारियों को प्रतिवर्ष प्रति परिवार ₹500000 का स्वास्थ्य सुरक्षा लाभ स्वीकृत करने के संबंध में विशेष दिशा निर्देश जारी करेगी। मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
