ब्रेकिंग
अप्रैल 2026 से घरेलू उपभोक्ता (150-300 यूनिट मासिक खपत) के बिल में 150-300 रुपये प्रतिमाह और सालाना ... एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम...

मुख्यमंत्री के दूत हजारों जनसेवा मित्र 10 फरवरी को जंबूरी मैदान में बैठे रहे परंतु सरकार की तरफ से कोई देखने नहीं आया। शाम को पुलिस वाले आए और जंबूरी मैदान खाली करवा लिया। कांग्रेस अध्यक्ष जितूपटवारी ने कहा अब डॉ.मोहन यादव सरकार भी जनसेवा मित्रोंं से सिर्फ झूठे आश्वासन दे रही 

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में 10 फरवरी 2024 शनिवार को विभिन्न जिलों से आए हजारों जन सेवा मित्रों ने प्रदर्शन किया। वह दिन भर जंबूरी मैदान में बैठे रहे परंतु सरकार की तरफ से कोई देखने नहीं आया। शाम को पुलिस वाले आए और जंबूरी मैदान खाली करवा लिया।

भोपाल के जंबूरी मैदान में शनिवार की सुबह से जन सेवा मित्रों का आना शुरू हो गया था। इनमें महिला जन सेवा मित्रों की संख्या भी काफी थी। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हम सरकार को चेतावनी देने आए हैं। विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जो घोषणा की गई थी उसे पूरा करवाने के लिए आए हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को 3 दिन का समय दिया है। इसके बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। भोपाल में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ऋतुराज यादव ने बताया कि पिछले साल जब पंचायत सचिव और पटवारी हड़ताल पर थे तो जनसेवा मित्रों ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर दिन रात काम किया और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को सफल बनाया।
ऋतुराज यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के 15 दिन पहले पूर्व सीएम चौहान ने कहा था कि जनसेवा मित्रों के रोजगार पर कोई संकट नहीं आएगा। वे सरकार में रहे या न रहें, जनसेवा मित्रों की भूमिका प्रभावित नहीं होगी। अब मोहन यादव की सरकार में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। यादव ने कहा कि शिवराज द्वारा नियुक्त किए गए जनसेवा मित्रों की इंटर्नशिप 31 जनवरी को खत्म हो गई है। इसके बाद सभी 9300 जनसेवा मित्रों के सेवाएं खत्म हो गई हैं और अब सरकार न तो यह बता रही है कि वे अभी काम करते रहेंगे या फिर बाहर निकाल दिए जाएंगे जबकि इसको लेकर सभी जिलों में विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों व अफसरों को पत्र देकर उनके संज्ञान में मामला लाया जा चुका है।
आंदोलन करने वाले जनसेवा मित्रों ने कहा कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि जनसेवा मित्रों का काम बंद नहीं होगा। उन्हें स्थायी रोजगार दिया जाएगा। स्वामी विवेकानंद केंद्र बनाकर उसका संचालन जनसेवा मित्रों के द्वारा कराकर रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। हर 50 परिवार पर एक जनसेवा मित्र नियुक्त किया जाएगा जो उन 50 परिवारों की चिंता करेगा और सरकार तक सूचना पहुंचाएगा। फील्ड में आने जाने के लिए पेट्रोल खर्च भी दिया जाएगा। वेतन में इजाफा किया जाएगा।

 

कांग्रेस अध्यक्ष जितूपटवारी ने कहा अब डॉ.मोहन यादव सरकार भी जनसेवा मित्रोंं से सिर्फ झूठे आश्वासन दे रही –भोपाल के जम्बूरी मैदान में जुटे हजारों जनसेवा मित्रों ने भाजपा सरकार को तीन दिन का समय दिया है! यह चेतावनी भी दी है कि अगर स्थायी नहीं किया, तो वे अनिश्चित कालीन धरना देंगे, आंदोलन भी करेंगे! दरअसल, शिवराजसिंह चौहान सत्ता से इन जनसेवा मित्रों को मुख्यमंत्री का दूत भी कहा जाता है! ये ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की सूचनाएं सरकार तक पहुंचाते हैं. ताकि, तंत्र को सभी की खबर रहे! अब डॉ.मोहन यादव सरकार भी इन्हें सिर्फ झूठे आश्वासन दे रही है! यही कारण है कि सरकारी कथनी/करनी के अंतर ने इन्हें आक्रोशित कर रखा है! बेहतर यही होगा कि भाजपा सरकार तत्काल सुनवाई करे! click here

Leave A Reply

Your email address will not be published.