ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

सरकार पटाखा फ़ैक्ट्री एवं बारूद भंडारण की नियमित जाँच कराकर सुरक्षा मानकों का पालन सुरक्षित कराये-पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

भोपाल। पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स पर ट्विटकर कहा की हरदा की अवैध पटाखा फ़ैक्ट्री में विस्फोट के बाद जागी सरकार की कार्रवाई मे इंदौर, भोपाल और जबलपुर समेत कई शहरों में पटाखों के अवैध कारोबार मिले हैं।
जाँच में पाया गया है कि शहरों में अमानक पटाखा फैक्ट्री और गोदाम की वजह से मध्यप्रदेश की बड़ी आबादी खतरें में है। घनी बस्तियों में कारोबारियों ने पटाखों के कई अवैध गोदाम बना रखें हैं। कुछ जगहों पर घरों में गुपचुप तरीके से पटाखें निर्माण का काम भी चल रहा है। इसके लिए घरों में बारूद का अवैध भंडारण भी हो रहा है।
पेटलावद और हरदा जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति इसीलिए हो रही है क्योंकि अवैध पटाखो के गोदामों और दुकानों के संचालन पर प्रशासन का कोई अंकुश नहीं है। बड़ी संख्या में पटाखा फैक्ट्रियों का संचालन भी सुरक्षा नियमों को दरकिनार करके हो रहा है।
मैं सरकार से आग्रह करता हूँ कि केवल हादसों के बाद कार्रवाई की ख़ानापूर्ति की बजाय सामान्य दिनों में भी पटाखा फ़ैक्ट्री एवं बारूद भंडारण की नियमित जाँच कराकर सुरक्षा मानकों का पालन सुरक्षित करायें और सघन आबादी क्षेत्रों से इस तरह के व्यापार को सुरक्षित क्षेत्रों में विस्थापित करने की दिशा में कार्य करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.