ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

ग्वालियर के प्रॉपर्टी डीलर के 17 वर्षिय बेटे का शव पंखे के कुंदे से फांसी के फंदे पर लटका मिला। पति-पत्नी के शव सीढ़ियों की ग्रिल पर फंदे पर लटके मिले। मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस जांच कर रही

भोपाल। मध्य प्रदेश, ग्वालियर शहर के हुरावली रोड हारखेड़ा, सिरोल क्षेत्र में एक संभ्रांत परिवार की सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। 17 साल का लड़का किसी ऐसे चक्रव्यूह में फंस गया था, जिसे निकालने का रास्ता उसे दिखाई नहीं दिया। पहले उसने सुसाइड किया और फिर उसके पीछे उसके प्रॉपर्टी डीलर पिता और स्कूल प्रिंसिपल मां ने भी सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट में साक्षी अपार्टमेंट के सामने रहने वाले देवेंद्र पाठक को जिम्मेदार बताया गया है।
प्रॉपर्टी डीलर जीतू उर्फ जितेंद्र झा (उम्र 50 वर्ष) के परिवार में पत्नी त्रिवेणी झा (उम्र 47 वर्ष) और बेटा अचल झा (उम्र 17 वर्ष) ही साथ रहते थे। त्रिवेणी आर्मी स्कूल की ऑफिशियल ब्रांच शाहबाज स्कूल में प्रिंसिपल थीं। शनिवार से ही तीनों किसी का कॉल रिसीव नहीं कर रहे थे। प्रॉपर्टी डीलर के दोस्त लगातार कॉल कर रहे थे। रविवार को जब वह घर पहुंचे तो मेन चैनल गेट पर अंदर से ताला लगा था। कोई हलचल नहीं थी। उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर के ससुर को फोन लगाया।
ससुर और प्रॉपर्टी डीलर के दोस्त किसी तरह घर के अंदर एंटर हुए। देखा तो पहले वाले रूम के दरवाजे की कुंडी नहीं लगी थी। अंदर प्रॉपर्टी डीलर का जवान बेटा फांसी पर लटका था। इसके बाद सभी आगे बढ़े तो सीढ़ियों के ग्रिल से प्रॉपर्टी डीलर और पत्नी के शव लटके थे।
SSP राजेश सिंह चंदेल, ASP ऋषिकेश मीणा, CSP हिना खान, थाना प्रभारी सिरोल विनय सिंह तोमर स्पॉट पर पहुंचे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट सीनियर साइंटिस्ट अखिलेश भार्गव ने भी जांच की। पुलिस और फॉरेंसिक टीम का शुरुआती जांच में यही मानना है कि तीनों ने सुसाइड किया है। पुलिस जब घटनास्थल पर जांच कर रही थी तो स्टडी टेबल पर बेटे की नोट बुक में सुसाइड नोट मिला।
नोट प्रॉपर्टी डीलर की ओर से लिखा गया है। इसमें लिखा, ‘मेरे बेटे की मौत का जिम्मेदार देवेंद्र पाठक है। यह कोई आत्महत्या नहीं है। देवेंद्र साक्षी अपार्टमेंट के सामने कॉलोनी में रहता है। मेरे बेटे को इन्होंने बहुत परेशान किया है, इसलिए उसने फांसी लगा ली। मेरा सिर्फ यह अनुरोध है कि देवेंद्र को कड़ी सजा दी जाए।’
पुलिस का मानना है कि सबसे पहले प्रॉपर्टी डीलर के बेटे अचल ने घर में झगड़ा या तनाव के चलते खुदकुशी की होगी। उसे फांसी पर लटका देख माता-पिता ने भी आत्महत्या का कदम उठाया होगा। प्रॉपर्टी डीलर की कलाई की नस भी कटी मिली है। इसे लेकर पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि उन्होंने नस काटकर खुदकुशी का प्रयास किया हो।
मृतक के ससुर और भाई का कहना है कि उनको कभी लगा नहीं कि प्रॉपर्टी डीलर इतने गहरे तनाव में हैं कि कोई कदम उठा लेंगे। फोन लगा रहे थे। कोई भी कॉल रिसीव नहीं कर रहा था। पुलिस ने परिजन के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। SSP राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि जो भी तथ्य सामने आएंगे आगे जांच में लाए जाएंगे। घटनास्थल पर कोई बात संदिग्ध नजर नहीं आई। घर का सामान भी सुरक्षित है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.