ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जन आभार यात्रा में जगह-जगह हुआ बुंदेली परंपरा से भव्य स्वागत-अभिनंदन, पुष्प वर्षा, आतिशबाजी, बुंदेली नृत्य भी किया

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सागर में नगर आगमन पर जन आभार यात्रा में जनता ने बुंदेली परंपरा अनुसार भव्य स्वागत, अभिनंदन किया। बुंदेली लोक नृत्य का प्रदर्शन भी किया गया। साथ में आतिशबाजी भी की गई। जन आभार यात्रा के डेढ़ किलोमीटर के मार्ग पर लगातार पुष्प वर्षा की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जन आभार यात्रा सागर पुलिस लाइन गेट से प्रारंभ होकर विवेकानंद चौराहा, जिला पंचायत चौराहा, चर्च चौराहा, लाल स्कूल, झंडा चौक, काली तिराहा होते हुए एम.एल.बी. स्कूल तिराहा पहुंची, जहां से मुख्यमंत्री डा. यादव पीटीसी मैदान पर आयोजित आभार सभा स्थल पहुंचे।

जन आभार यात्रा के मार्ग में जगह-जगह मुख्यमंत्री डा. यादव का बुंदेली परम्परा और संस्कृति के अनुरूप भव्य स्वागत किया गया। सीएम राइज स्कूल, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने उन्हें लाउड स्पीकर प्रतिबंधित करने पर आभार व्यक्त किया। वहीं जैन समाज सहित अन्य सामाजिक संगठन ने खुले में मांस और अंडा के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के लिए धन्यवाद दिया। डॉ. मोहन यादव जन आभार यात्रा में खुले वाहन में सवार थे। आभार यात्रा में उनके साथ  खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद विष्णु दत्त शर्मा, सांसद राज बहादुर सिंह, विधायक गोपाल भार्गव,विधायक शैलेंद्र जैन, गौरव सिरोठिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।

जन आभार यात्रा की झलकियां

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपहार में मिली तलवार का प्रदर्शन कर सभी का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पीतल के मुगदर को घुमाकर जय श्री राम का नारा लगाया। गायत्री परिवार के द्वारा पूरी विधि विधान एवं मंत्रोच्चरण के साथ मुख्यमंत्री का सम्मान, स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के अभूतपूर्व स्वागत में भारी जन सैलाब उमड़ा। मुस्लिम समाज, जैन समुदाय, ईसाई समाज, गायत्री परिवार सहित समस्त धर्मो के धर्मगुरुओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.