ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

अवैध रूप 57 गैस टंकिया संग्रहित पाये जाने एवं व्यावसायिक उपयोग पर संबंधितों के विरूद्ध न्यायालय कलेक्टर जिला नीमच में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया

भोपाल।। मध्यप्रदेश, नीमच कलेक्टर दिनेश जैन तथा एडीएम सुनी नेहा मीना के मार्गदर्शन में गुरूवार को श्री सांई इंटरप्राइजेस आनंद विहार कॉलोनी सांई मंदिर रोड़ मनासा स्थित गोदाम के संचालनकर्ता नारायण प्रसाद पिता राम निवासी आनंद विहार कॉलोनी सांई मंदिर रोड़ मनासा की जांच तहसीलदार मनासा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विजय निनामा एवं पुलिस बल पुलिस थाना मनासा की उपस्थिति में की गई हैं।

जिला आपूर्ति अधिकारी आर.एन.दिवाकर ने बताया, कि जांच के दौरान मौके पर श्री सांई इंटरप्राइजेस आनंद विहार कॉलोनी, मनासा स्थित गोदाम में गैस पाइंट कंपनी के 57 नग गैस सिलेण्डर (क्षमता19.2 किग्रा) एवं 29 नग गैस सिलेण्डर (क्षमता 15 किग्रा) का गोदाम में अवैध रूप से संग्रहित पाया जाकर उसका व्यावसायिक उपयोग किया जाना पाया गया। अवैध रूप से रखे गैस सिलेण्डर के भंडारण के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गए। जिससे इनके गोदाम से 57 नग गैस सिलेण्डर (क्षमता 19.2 कि.ग्रा.) एवं 29 नग गैस सिलेण्डर (क्षमता 15 किग्रा) गैस पाइंट को जप्त कर, संबंधितों के विरूद्ध न्यायालय कलेक्टर जिला नीमच में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.