ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

म.प्र.कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने प्रदेशव्यापी दौरे में स्थापित स्थानीय नेताओं को साथ में रखा जाएगा, बैठक मे हुई समन्वय पर चर्चा

भोपाल। अप्रैल-मई में संभावित लोकसभा चुनाव में कांग्रेस युवा और पार्टी के स्थानीय चेहरों को आगे करेगी। कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश देने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार प्रदेश भर में गांव-गांव संयुक्त दौरे करेंगे। कस्बों में जाएंगे। विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन भी होंगे, जिसमें स्थानीय नेताओं को महत्व दिया जाएगा। मंगलवार को इसकी शुरुआत दतिया में मां पीतांबरा पीठ के दर्शन करके की जाएगी। पार्टी प्रदेश में कार्य योजना बनाकर युवाओं और स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही, चुनाव एवं राजनीतिक मामलों की समिति और लोकसभा क्षेत्रों के समन्वयक की नियुक्ति में भी युवाओं को आगे बढ़ाया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की टीम में भी युवाओं को अधिक से अधिक से स्थान दिया जाएगा लेकिन वरिष्ठों की अनदेखी न हो और उन्हें भी मान-सम्मान मिले, इसलिए समन्वय पर जोर रहेगा। पटवारी ने प्रदेशव्यापी दौरे का जो कार्यक्रम बनाया है, उसमें स्थापित स्थानीय नेताओं को साथ में रखा जाएगा। इसी माह प्रदेश कार्यकारिणी होगी गठित पार्टी सूत्रों का कहना है कि पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष पटवारी इसी माह करेंगे। प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के बाद प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह ने प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.