ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्राम बड़वन एवं धमनार में शामिल हुए,पीएम योजना के लाभ बाताये

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मंदसौर जिला के मल्हारगढ़ विधानसभा के ग्राम बड़वन एवं धमनार में शामिल हुए। यात्रा के दौरान आयोजित शिविर का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके पश्चात शिविर में नन्ही-नहीं बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पर प्रस्तुतियां दी गई। नन्हे नन्हे बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति की उप मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि आयुष्मान कार्ड आम जनता के लिए गारंटी कार्ड है। प्रधानमंत्री ने 5 लाख रुपए का गारंटी कार्ड प्रदान किया है। यह कार्ड फ्री में इलाज की गारंटी प्रदान करता है। इस कार्ड के माध्यम से देश की करोड़ो जनता कार्ड का लाभ उठा रही है। एक समय था जब गंभीर बीमारियों के लिए इलाज करना बहुत मुश्किल हुआ करता था। कई लोगों को बड़ी-बड़ी बीमारियों के कारण जान तक गवानी पड़ती थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने इस बात की चिंता कर आयुष्मान कार्ड योजना बनाई। जो गरीब परिवारों के लिए सहारा बनी। किसी गरीब व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना किसी पुण्य से कम नहीं है। कार्यक्रम के दौरान नानालाल अटोलिया, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, सहित सभी जनप्रतिनिधि, विकासखंड स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या में आम नागरिक, पत्रकार मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.