ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर

मध्यप्रदेश में पांचवीं-आठवीं की बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से शुरू होंगी और 14 मार्च तक समाप्त भी हो जाएगी

भोपाल । मध्यप्रदेश में पांचवीं-आठवीं की बोर्ड परीक्षा के आयोजन को लेकर राज्य शिक्षा केंद्र ने गुरुवार को समय-सारिणी जारी कर दी है।

जारी समय सारिणी के अनुसार, पांचवीं-आठवीं की बोर्ड परीक्षा छह मार्च से शुरू होंगी और लोकसभा चुनाव के पहले 14 मार्च तक समाप्त भी हो जाएगी।

राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक पांचवीं की परीक्षा छह से 13 मार्च तक होंगी। परीक्षा का समय सुबह नौ से 11.30 बजे तक रहेगा। परीक्षा में पहला पेपर छह मार्च को प्रथम भाषा हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, उर्दू का होगा। सात मार्च को गणित अथवा दृष्टिबाधितों के लिए संगीत, 11 मार्च को द्वितीय भाषा अंग्रेजी, हिंदी, 12 मार्च को पर्यावरण अध्ययन, 13 मार्च को अतिरिक्त भाषा हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी का पेपर होगा, जबकि आठवीं की परीक्षा छह से 14 मार्च तक होगी। परीक्षा का समय सुबह नौ से 11.30 बजे तक रहेगा।

आठवीं परीक्षा में पहला पेपर छह मार्च को प्रथम भाषा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी का होगा। सात मार्च को गणित अथवा दृष्टिबाधितों के लिए संगीत का पेपर होगा। 11 मार्च सोमवार को द्वितीय भाषा अंग्रेजी अथवा हिंदी का होगा। 12 मार्च को विज्ञान, 13 मार्च को तृतीय भाषा संस्कृत, हिंदी, उर्दू, मराठी, पंजाबी, गुजराती व मूकबधिरों के लिए चित्रकला की परीक्षा होगी। 14 मार्च को आखिरी पेपर सामाजिक विज्ञान का होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परीक्षा में निजी व शासकीय स्कूलों के विद्यार्थी शामिल होंगे। पांचवीं और आठवीं में इस साल करीब 24 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। गौरतलब है कि पिछले साल इन परीक्षाओं में 22 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.