ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

आज नव वर्ष 1 जनवरी 2024 सोमवार को मध्य प्रदेश में सभी जिलों मे वाहन चालकों की हड़ताल शुरू, वाहन चालक भारतीय न्याय संहिता की धारा 104-2 के विरोध में हड़ताल, प्रदर्शन कर रहे

भोपाल। नव वर्ष 1 जनवरी 2024 सोमवार को मध्य प्रदेश में सभी जिलों मे वाहन चालकों की हड़ताल शुरू हो गई है। वाहन चालक भारतीय न्याय संहिता की धारा 104-2 के विरोध में हड़ताल, प्रदर्शन कर रहे। ड्राइवरों ने अपने अपने वाहन बंद कर दिए और जो वाहन सड़क पर चल रहे थे, उन्हें भी रूकवाया। भारतीय न्याय संहिता की धारा 104-2 के तहत, एक्सीडेंट की स्थिति में घटनास्थल से भागना गंभीर अपराध माना गया है। हिट एंड रन मामले में 10 साल तक की सजा का और 7 लाख रुपए जुर्माने का प्रावधान है।

मध्यप्रदेश में वाहन ट्रक, बस ड्राइवर हड़ताल पर हैं। अधिकतर जिलों में बसों के पहिए थमे हुए हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य शहरों के स्टैंड से बसें नहीं चल रही हैं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस चलाने वाले ड्राइवर एक ड्रायवर ने कहा, इस कानून की निंदा करता हूं। साथियों से कहना चाहता हूं कि वे भी इसका विरोध करें। सोमवार को कोई गाड़ी नहीं चलाएगा। हम 10 साल की सजा नहीं भुगत सकते और न ही सात लाख रुपए जुर्माना भर सकते हैं।

देवास में बसें स्टैंड पर खड़ी हैं। ट्रकों के नेशनल हाईवे पर खड़े कर देने से इंदौर-देवास मार्ग पर जाम लग गया। इससे अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भिंड में बस-ट्रक ड्राइवरों के साथ बस ऑपरेटर भी हड़ताल में शामिल हो गए हैं।
नर्मदापुरम में बस-ट्रक ड्राइवरों ने ओवरब्रिज चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया।
शाजापुर में बस स्टैंड पर किसी भी यात्री बस को आने नहीं दिया जा रहा है। ड्राइवरों ने तीन स्थानों पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस चक्काजाम न करने की हिदायत दे रही है। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। ट्रक ड्राइवर भी हड़ताल पर हैं।
दमोह में स्टैंड पर सभी यात्री बसें खड़ी कर दी गई हैं। कई लोग अपने बच्चों के साथ बस स्टैंड पहुंचे। उन्हें यहां आकर पता चला कि बसें नहीं चल रही हैं।
सेंधवा में करीब 150 बसों के पहिए थम गए हैं।
मंदसौर के महाराणा प्रताप बस स्टैण्ड पर वाहन चालकों ने वाहन खड़े कर चक्काजाम और प्रदर्शन किया।

सूत्र बताते है की हिट एंड रन के नये क़ानून के चलते ट्रक ड्राइवयर्स लम्बी हड़ताल पर जा सकते हैं। अगर ड्राइवर हड़ताल पर गए तो लोगों को पेट्रोल और डीजल के लिए परेशान होना पड़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.