ब्रेकिंग
कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव

शहरों में यातायात प्रबंध सुगम बनाएं,पटवारी और अन्य कर्मचारी रात्रि विश्राम कर ग्रामों की समस्याएं हल करें-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहरों में यातायात प्रबंध सुगम बनाएं। मंगलवार की जनसुनवाई के अलावा भी प्रतिदिन समस्याओं का उचित समाधान किया जाए। पटवारी और अन्य कर्मचारी रात्रि विश्राम कर ग्रामों की समस्याएं हल करें। वीआईपी दौरे के समय आम जनता परेशान न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि हम विकास और कानून व्यवस्था में मध्यप्रदेश को मिसाल के रूप में स्थापित करें।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्रालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में संभागों के प्रभारी, सभी अपर मुख्य सचिवों और सभी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से चर्चा की। बैठक के प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपर मुख्य सचिवगण ने संभागों में किए गए भ्रमण, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और संभागों में ली गई अधिकारियों की बैठकों का ब्यौरा दिया। बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.