ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज

वंचितों तक योजनाओं का लाभ पहुँचे यही विकसित भारत संकल्प यात्रा का मूल उद्देश्य – राज्यपाल श्री पटेल

        धामंदा में हुए कार्यक्रम में राज्यपाल ने दिलाई संकल्प की शपथ

भोपाल। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य पात्रों और वंचितों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पहुँचाना है। राज्यपाल श्री पटेल शुक्रवार को सीहोर ज़िले के धामंदा गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई।

श्री पटेल ने कहा कि हर भारतीय को देश की महानता पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर नागरिक संकल्प यात्रा की शपथ का प्रतिदिन मनन करें। उसके अनुसरण का पुरज़ोर प्रयास करें। राज्यपाल ने सभी से स्वच्छता को दैनिक जीवन का अंग बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने इंदौर जिले का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी अपने घरों और गांवों को स्वच्छ बनाने का प्रयास करें।

उज्ज्वला ने दिलाई धुंए से मुक्ति, एस.एच.जी. ने बढ़ाया स्वाभिमान

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि केन्द्र और राज्य की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के संबंध में लाभांवित हितग्राहियों के अनुभव सुनना सुखद अनुभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने महिलाओं का जीवन धुंआमुक्त कर दिया है, उनका स्वास्थ्य स्तर भी बेहतर हुआ है। रसोई में उनके समय की बचत हुई है। ये समय वे रचनात्मक कार्यों मे लगा रही हैं। श्री पटेल ने कहा कि स्व-सहायता समूहों ने महिलाओं के जीवन में आर्थिक समृद्धि और आत्म निर्भरता प्रदान की है। आर्थिक समृद्धि से उनका स्वाभिमान और आत्मविश्वास बढ़ा है।

सभी युवा विकसित भारत का संकल्प ले

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि वर्ष 2047 में आज़ादी की सौवीं वर्षगांठ तक भारत को विकसित बनाने के लिए सभी पुरजोर प्रयास करें। युवा देश को विश्व गुरु बनाने के लिए अपनी नई सोच और नए आइडिया से राष्ट्र विकास में योगदान दें। हर युवा, हर शिक्षित अपने स्तर पर ग़रीब और वंचित परिवारों की मदद करते हुए, उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने धामंदा गांव के वीर सपूत शहीद धर्मेन्द्र कुमार के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। परिजनों और पत्नी को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन भी किया।

राज्यपाल श्री पटेल का कार्यक्रम के प्रारम्भ में पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन भी किया। उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी किया। ग्राम पंचायत धामंदा को स्वच्छता मुक्त होने पर ओ.डी.एफ. प्लस प्रमाण पत्र प्रदान किया।

प्रभारी कलेक्टर आशीष तिवारी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रियान्वयन प्रतिवेदन का वाचन किया। शासन की अनेक कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों ने उनके अनुभव बताए। कार्यक्रम में इछावर विधायक करण सिंह वर्मा और आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर मौजूद थे। भोपाल संभाग कमिश्नर डॉ पवन कुमार शर्मा, आई.जी. पुलिस अभय सिंह, एस.पी मयंक अवस्थी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रेखा बाई पटेल, सरपंच श्रीमती सावित्री बाई,  जन-प्रतिनिधि व ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.