ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज

शिवराज ने कहा कि अब मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री हैं। मैं विधायक हूं, वे मेरे नेता हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। चुनाव जीतने के बाद पहली बार नई दिल्ली पहुंचे शिवराज ने पार्टी अध्यक्ष से मिलने के बाद कहा, आज अच्छी मीटिंग हुई। अब अगले काम की बात की है। जो भी अध्यक्ष जी बोलेंगे, वैसा ही होगा। जो भी मुझे काम दिया जाएगा, मैं वो काम करूंगा।

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा, एक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में, पार्टी मेरे लिए जो भी भूमिका तय करेगी, मैं उसे निभाऊंगा। पार्टी जो भी तय करेगी- मैं करूंगा। राज्य के साथ-साथ केंद्र में भी रहूंगा। शिवराज ने कहा कि मंत्रिमंडल के गठन के संबंध में भी चर्चा हुई है। अब मध्यप्रदेश में डॉ। मोहन यादव मुख्यमंत्री हैं। मैं विधायक हूं, वे मेरे नेता हैं। मुझसे बेहतर वे काम करें। मुझसे और आगे बढक़र काम करें। वह मध्यप्रदेश को समृद्धि और विकास के पथ पर भी ले जाएं। जनकल्याण की और योजनाएं भी चलाएं। उन्हें जो सहयोग चाहिए, वो मैं सदैव मध्यप्रदेश में उनका करता रहूंगा। दक्षिण के राज्यों में जाऊंगा मीडिया से बातचीत में शिवराज ने कहा कि नड्डा मेरे मित्र भी हैं और मार्गदर्शक भी। उनके साथ अगले काम के बारे में भी उन्होंने मुझसे चर्चा की है। भाजपा का काम मेरे लिए मिशन है। जब आप मिशन में काम करते हैं तो तय नहीं करते कि आप क्या करेंगे। मिशन तय करता है कि आप क्या करेंगे। वे मेरे लिए तय करेंगे। फिलहाल विकसित भारत संकल्प यात्रा में मेरे कार्यक्रम बनेंगे। अभी तो यात्रा में कुछ जगह मुझे जाने को कहा जाएगा। दक्षिण के राज्यों की जिम्मेदारी के सवाल पर बोले कि मैं दक्षिण के राज्यों में भी जाऊंगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.