ब्रेकिंग
एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ...

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी आलाकमान ने जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष व उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष और हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया

कांग्रेस अध्यक्ष ने जीतू पटवारी को तत्काल प्रभाव से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पार्टी निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष कमल नाथ के योगदान की सराहना करती है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश के सीएलपी नेता के रूप में उमंग सिंघार और उपनेता के रूप में हेमंत कटारे की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी आलाकमान ने जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में यह बड़ा उलटफेर हुआ है। कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है।इसके अलावा उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष और हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है लेकिन यहां प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का कार्यकाल जारी रखा गया है। हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। शनिवार को पार्टी ने अपनी मध्य प्रदेश इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के स्थान पर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को राज्य इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, पूर्व मंत्री उमंग सिंघार को मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल का नेता और हेमंत कटारे को उपनेता नियुक्त किया गया है। जीतू पटवारी ने अपनी राजनीति युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर शुरू की थी, जहां जीतू पटवारी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही जीतू पटवारी राऊ विधानसभा से दो बार विधायक रहे हैं, तो वहीं कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री का दायित्व भी निभा चुके हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले जीतू पटवारी संगठन में भी अलग-अलग दायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक कर चुके हैं। जीतू पटवारी को राहुल गांधी का खास माना जाता है। यही कारण है कि, जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश पहुंचे थे तो जीतू पटवारी को राहुल गांधी के साथ देखा जा रहा था। वहीं अब पटवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी को भी राहुल गांधी की इन्हीं करीबियों से जोड़कर देखा जा रहा है। इधर, अब जीतू पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है, जहां कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीतू पटवारी के नेतृत्व में कुछ खास कर दिखाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.