ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

लोकायुक्त ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के क्लर्क को रंगे हाथ गिरफ्तार किया

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के क्लर्क को लोकायुक्त ने एक छापामार कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि पकड़े गए लिपिक कर्मचारी ने, एक ठेकेदार का बिल साहब की टेबल तक पहुंचाने के बदले में एक प्रतिशत कमीशन मांगा था।
शिकायतकर्ता ठेकेदार प्रमोद तिवारी ने बताया कि उन्होंने 24 लाख की लागत से एक स्टाप डैम स्वीकृत कराया था, जिसका कार्य पूरा हो गया था। निर्माण के बाद उन्होंने बिल प्रस्तुत किया, लेकिन लिपिक अंकित सैनी के द्वारा उनसे बिल भुगतान के एवज में 24 लाख के बदले एक परसेंट की रिश्वत मांगी जा रही थी। करीब 2 महीने से वह बिल को लेकर परेशान थे, लेकिन बाबू का कहना था कि जब तक उन्हें एक परसेंट की रिश्वत नहीं दी जाएगी। वह बिल फाइनल नहीं करेंगे, इसलिए उन्होंने मजबूर होकर सागर लोकायुक्त में इसकी शिकायत की।

लोकायुक्त सागर टीआई रोशनी जैन ने बताया कि ठेकेदार तिवारी की शिकायत पर उन्होंने आज कार्यालय में दबिश दी, जहां पर प्रमोद तिवारी के द्वारा जैसे ही बाबू को रिश्वत दी गई। उन्होंने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.