ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के साथ राहुल गांधी और कमलनाथ पर जमकर हमला बोला है

भोपाल।  केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के साथ राहुल गांधी और कमलनाथ पर जमकर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह शिवपुरी जिले के करैरा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा कि कमलनाथ मध्य प्रदेश में डेढ़ साल रहे। ऐसा नहीं है कि उन्होंने कुछ काम नहीं किए। उन्होंने यहां कमीशनखोरी का उद्योग शुरू कर दिया था। तबादला उधोग लगाने का काम किया। बेटा-दामादों के कल्याण का उद्योग स्थापित किया। भ्रष्टाचार की इंडस्ट्री लगाने का काम किया। शिवराज जी की 51 से ज्यादा गरीब कल्याण योजनाएं बंद कर दी। मुझे पता है कि कमलनाथ आने वाले नहीं हैं। भगवान न करें, कमलनाथ आ गये तो किसानों को 12 हजार मिलना भी बंद हो जाएगा। लाड़ली बहना योजना भी बंद हो जाएगी। शाह के साथ केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी जनसभाओं को संबोधित किया।

मैं कांग्रेस को राम मंदिर का निमंत्रण देने आया हूं

केंद्रीय मंत्री शाह ने इस दौरान अयोध्या में बन रहे राम जन्मभूमि मंदिर का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में जहां भगवान राम का जन्म हुआ, वहां मंदिर बनना था या नहीं? कांग्रेस पार्टी 70 साल से मंदिर के प्रश्न को लटका, अटका और भटका रही थी। मोदी जी ने एक दिन सुबह चुपचाप जाकर भूमिपूजन किया। मैं तो निमंत्रण देने आया हूं। 22 जनवरी को वहां पर प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। राहुल बाबा को जवाब देना चाहता हूं। 2019 में मैं भाजपा का अध्यक्ष था। राहुल बाबा पूरे देश में गदर मचाते थे। कहते थे कि- मंदिर वहीं बनाएंगे मगर तिथि नहीं बताएंगे। राहुल बाबा तिथि सुन लो। 22 जनवरी 2024 को दोपहर साढ़े 12 बजे रामलला प्रस्थापित होने वाले हैं। हमने सिर्फ अयोध्या मंदिर का काम नहीं किया। उज्जैन में महाकाल लोक और काशी विश्वनाथ का कॉरिडोर बनाया। सोमनाथ का मंदिर सोने का बन रहा है। बद्रीनाथ और केदारनाथ का भी पुनरोद्धार भी मोदी जी ने किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.