भोपाल। श्हार के कटारा हिल्स थाना इलाके में रॉग साइड से आ रहे डंपर की बाइक से टक्ककर हो गई। बाइक पर नाबालिग सहित उसके दो साथी सवार थे। हादसे में नाबालिग की मौत हो गई, जबकि उसके साथी गंभीर रुप से घायल हो गये। मामला दर्ज् कर पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। थाना पुलिस के अनुसार राम नगर कॉलोनी, श्यामपुर दौराहा का रहने वाला 17 वर्षीय संजू नाथ पिता प्रभु नाथ परिवार के साथ प्लास्टिक का घरेलू सामान बेचने का काम करता था। इन दिनो संजू का परिवार सामान बेचने के लिये सोहागपुर पिपरिया गये हुए है। गुरुवार को संजू भी अपने गांव से सोहागपुर पिपरिया जाने के लिए बाइक से निकला था। बाइक पर उसके साथ विजय नाथ और सतीश नाथ भी बैठै थे। तीनों बाइक से सेज यूनिवर्सिटी के पास साक्षी इंटरप्राइजेस के सामने पहुंचे तभी गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से उनकी बाइक का हैंडल टकरा गया। टकराने के बाद बाइक बेकाबू हो गई, और तीनों चलती बाइक सहित सड़क पर गिर गये। सड़क पर गिरी बाइक सहित तीनो सवार काफी दूर तक घिसटते चले गये, हादसे में संजू को सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सो में घातक चोंटे आई थी। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से तीनों को इलाज के लिये नर्मदा ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया जहॉ डॉक्टर ने शुरुआती चेकअप के बाद ही संजू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिये भेज दिया, वहीं घायल विजय और सतीश को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है, जिसमें सतीश की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचें मृतक के परिवार वालो ने बताया कि एक दिन पहले ही उन्होंने संजू के लिये नई बाइक खरीदी थी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद डंपर वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मामला कायम कर पुलिस ने डंपर को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु...
दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं...
विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प...
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख...
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में...
ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित
मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी...
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज
मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव
दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त