ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन वाली सभी जिलों से इस ऐप के माध्यम से कुल 1,621 शिकायतें प्राप्त, आयोग ने निपटारा किया

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक निर्वाचन कार्यालय तक 1,621 शिकायतें आई है, जिनका चुनाव आयोग ने निपटारा भी किया है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि आदर्श आचरण संहिता संहिता के उल्लंघन वाली शिकायतों के निवारण के लिए सी- विजिल ऐप तैयार किया गया है।
इस ऐप के जरिए कोई भी नागरिक राजनीतिक दलों या प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए किसी भी तरह से धन, सामग्री, जेवरात आदि का वितरण करने, मतदाताओं को उनके पक्ष में मतदान करने के लिए धमकाने, मतदाताओं का स्वयं के वाहन से परिवहन करने, किसी भवन स्वामी की अनुमति के बिना उसके भवन या दीवारों पर प्रचार सामग्री लगाने या दीवार पर विज्ञापन लिखवाने सहित अन्य प्रकार की शिकायत कर सकता है।
इसके लिए नागरिक को ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने पर फोटो या वीडियो सी-विजिल ऐप पर अपलोड करना होगा। शिकायत पर अगले 100 मिनट के भीतर कार्रवाई की जाएगी।
राजन ने बताया कि आदर्श चुनाव आचरण संहिता लागू होते ही सी – विजिल ऐप पर शिकायतें प्राप्त होने लगी है। अब तक प्रदेश के सभी जिलों से इस ऐप के माध्यम से कुल 1,621 शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। इन सभी शिकायतों का निराकरण कर दिया गया है।
राजन ने प्रदेश के नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि वे आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी किसी भी प्रकार की सीधी शिकायत करना चाहते हैं, तो वे सी-विजिल ऐप के माध्यम से कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए 100 मिनट में शिकायत का निवारण कर दिया जायेगा। इसके लिए संबंधित नागरिक को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सी-विजिल ऐप को डाउनलोड करना होगा।

#Khas Khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.