ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मंदसौर पुलिस की धरपकड़- 95.67 किलो चांदी कुल कीमती लगभग 6696900 रू की बरामद, मामले मे दो संदेही को पकड़ा

मंदसौर। मध्यप्रदेश, एसएसटी की कार्यवाही मे 9 बैग मे मंदसौर पुलिस द्वारा आदर्श आचार संहिता के दौरान थाना नारायणगढ की एसएसटी टीम की कार्यवाही। थाना नारायणगढ की एसएसटी टीम द्वारा एक स्वीफट डीजायर कार क्रमांक जीजे 06 पीए 0445 से 9 बैग में चांदी के अलग अलग आभूषण कुल वजन करीब 95.67 किलो कुल कीमती करीबन 66 लाख 96 हजार 900 रू के बरामद करने में मिली बड़ी सफलता।
कार्यवाही विवरणः- आगामी विधानसभा चुनाव को द़ष्टिगत रखते पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसी क्रम में आदर्श आचार आचरण संहिता के उल्लंघन करने वाले एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु ऐसे असमाजिक तत्त्वों पर कडी निगरानी रखने हेतु अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में गौतम सोलंकी अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं नरेन्द्र सोलंकी एसडीओपी मंल्हारगढ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नारायणगढ जितेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेत़त्व उनि संजय प्रताप सिंह व एसएसटी मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार मालवीय द्वारा दो संदेहियों के आधिपत्य वाली स्वीफट कार क्रमांक जीजे 06 पीए 0445 से 9 बैग में चांदी के अलग अलग आभूषण कुल वजन करीब 95.67 किलो कुल कीमती लगभग 6696900 रू की बरामद करने में मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
घटना का संक्षिप्त विवरण- 17.10.23 को थाना नारायणगढ क्षेत्रांतर्गत चंद्रमुखी बालाजी मंदिर के सामने मनासा पिपलियामंडी रोड झार्डा अंतर्जिला चेकिंग पाईंट पर एसएसटी टीम उनि संजय प्रताप सिंह व मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार मालवीय द्वारा मनासा तरफ से स्विफ्ट कार क्रमांक GJ06PA0445 आती हुयी को रोका जिसमे दो व्यक्ति बैठे थे जो कि चालक द्वारा अपना नाम लालाराम पिता मिश्रीमल रावल जाति बलाई निवासी दुसरा प्लोर 214 धनलक्ष्मी अपार्टमेंट, सरनमचार रास्ता के पास, वडोदरा गुजरात का बताया तथा पास वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम प्रकाश पिता शांतिलाल साल्वी निवासी ग्राम जिलोला थाना अमेट जिला राजसमंद राजस्थान का बताया। जिनकी गाडी की डिक्की खुलवाकर चेक करते डिक्की के अंदर काले 9 बैग मे चांदी के जेवरात भरे होना पाये गये, उक्त व्यक्तियों से जेवर के संबंध मे बिल की पुछते कोई संतोषप्रद जवाब नही दिया। बाद मोके पर आवागमन चालु होने व सुरक्षा की दृष्टी से थाने आकर कुल 9 बैग मे कुल 95.67 किलो ग्राम चांदी (मय बारदान) कीमत करीबन 6696900 रुपये को विधिवत जप्त किया गया।
संदेही- 01. लालाराम पिता मिश्रीमल रावल जाति बलाई निवासी दुसरा प्लोर 214 धनलक्ष्मी अपार्टमेंट , सरनमचार रास्ता के पास , वडोदरा गुजरात। 02. प्रकाश पिता शांतिलाल साल्वी निवासी ग्राम जिलोला थाना अमेट जिला राजसमंद राजस्थान।
जप्त मश्रुका- 9 बैग में चांदी के अलग अलग आभूषण कुल वजन करीब 95.67 किलो कुल कीमती 6696900 रूपये।
सराहनीय कार्यः- थाना प्रभारी नारायणगढ जितेन्द्र सिह सिसोदिया, उनि संजय प्रताप सिंह, मुकेश कुमार मालवीय(स्थायी निगरानी दल प्रभारी झार्डा) , आकाशदीप चौहान (पटवारी) ,आर 147 श्रवणसिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.