ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023- डिप्टी कलेक्टर और पुलिस उप अधीक्षक समेत 227 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर 2023 से 21 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर

भोपाल। मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन(MPPSC) ने PSC-2023 भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। डिप्टी कलेक्टर और पुलिस उप अधीक्षक समेत 227 पदों पर भर्ती होगी। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 22 सितंबर 2023 से 21 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता: किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट होना चाहिए। MP के कैंडिडेट्स का नाम रोजगार कार्यालय में रजिस्टर्ड होना चाहिए। उम्मीदवारों से इंटरव्यू के दौरान रजिस्ट्रेशन नंबर मांगा जा सकता है। इंटरव्यू में सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी होगा। दूसरे राज्यों के कैंडिडेट्स को रोजगार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी।

आयु सीमा: कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

सिलेक्शन प्रोसेस: कैंडिडेट्स का चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। फाइनल मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

परीक्षा: प्रीलिम्स भर्ती परीक्षा 17 दिसंबर 2023 (रविवार) को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट जनरल स्टडीज के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट जनरल एबिलिटी परीक्षा के लिए दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक होगी।

रजिस्ट्रेशन फीस: मध्यप्रदेश के मूल निवासी और साथ ही एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपए परीक्षा फीस देनी होगी। दूसरे राज्य से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए 500 रुपए परीक्षा फीस तय की गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • #CopY
Leave A Reply

Your email address will not be published.